लियोनेल मेसी से मुलाकात करेंगे अनुष्का-विराट? मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, कैमरे को देख यूं दिया रिएक्शन
Virat Kohli-Anushka Sharma At Mumbai Airport: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। यहां उन्होंने वेव करते हुए पैपराजी और फैंस का अभिवादन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट-अनुष्का पहुंचे मुंबई
विराट कोहली और अनुष्का के साथ इस दौरान उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय नहीं थे। हालांकि दोनों काफी चीयरफुल मूड में नजर आए। दोनों को मुंबई में देखकर अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली यहां फुटबॉल खिलाड़ी मेसी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
विराट-अनुष्का को एयरपोर्ट पर देखकर लोगों ने कई तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दिया। विराट के मुंबई आने के कारण को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने-अपने लॉजिक्स और कारण दिए हैं।
पावर कपल हैं विराट और अनुष्का
बता दें विराट कोहली और अनुष्का के ढेरों चाहने वाले हैं। दोनों कई वर्षों से फैंस को रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं। दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में शादी की थी। इसके बाद 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ और फरवरी 2024 में बेटे अकाय ने परिवार में खुशियां बढ़ाईं।
शाहरुख ने की मेसी से मुलाकात
बता दें लियोनेल मेसी अपने तीन दिवसीय 'जीओटी इंडिया टूर 2025' के लिए भारत में हैं, जो चार शहरों में आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत कोलकाता से होगी। मेसी आज कोलकाता में हैं जिनसे मिलने के लिए किंग शाहरुख खान भी पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह शाहरुख को अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ कोलकाता पहुंचते देखा गया। सुपरस्टार के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। शाहरुख के एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।