{"_id":"6979ac7fb9380680e002d075","slug":"virat-kohli-called-himself-arijit-singhs-biggest-fan-old-tweet-going-viral-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरिजीत सिंह को लेकर कोहली ने कही थी ये बात, अब वायरल हो रहा क्रिकेटर का ट्वीट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अरिजीत सिंह को लेकर कोहली ने कही थी ये बात, अब वायरल हो रहा क्रिकेटर का ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के अचानक रिटायरमेंट के एलान से फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं।
विराट कोहली, अरिजीत सिंह
- फोटो : एक्स@imVkohli
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के अचानक प्लेबैक सिंगग छोड़ने के एलान से फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। मंगलवार को उन्होंने एक पोस्ट करके बताया कि अब वह कोई नया काम नहीं करेंगे। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। अरिजीत सिंह के इस एलान के बाद क्रिकेटर विराट कोहली का एक पुराना ट्वीट चर्चा में आ गया है। ट्वीट में विराट कोहली ने अरिजीत सिंह को लेकर एक बात कही थी।
Trending Videos
विराट कोहली ने ट्वीट में क्या लिखा?
17 अक्तूबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली ने अरिजीत सिंह को लेकर ट्वीट किया था जो अब वायरल हो रहा है। इसमें क्रिकेटर ने सिंगर की तारीफ करते हुए लिखा था 'मेरे लिए यह अच्छा पल था। आप कितने कमाल के इंसान हैं। इस आदमी की तरह किसी ने भी अपनी आवाज से मुझे इतना दीवाना नहीं बनाया। भगवान आपकी रक्षा करे अरिजीत।' विराट कोहली ने अपने साथ अरिजीत सिंह की एक तस्वीर भी शेयर की थी।
Pure fanboy moment for me. What an amazing person he is. No one has captivated me with their voice like this man. God bless you Arijit. 🙏😊 pic.twitter.com/aQMeGjQP8y
— Virat Kohli (@imVkohli) October 17, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगर अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@arijitsingh
करियर के पीक पर लिया फैसला
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने मंगलवार शाम को बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक ले रहे हैं। यह कदम उन्होंने अपने करियर के पीक पर उठाया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली और मशहूर आवाजों में से एक माना जाता है।

'आप आर्टिस्ट को मार रहे हैं', फिल्ममेकर्स की इस बात को लेकर दुखी हैं अरिजीत सिंह!
अरिजीत सिंह ने दी जानकारी
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक आपने मुझे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'