सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishal Dadlani spoke about Arijit Singh decision says I intend to do the same

'मेरा भी ऐसा करने का इरादा है', अरिजीत के फैसले पर विशाल ददलानी ने कही बड़ी बात; लोगों को दी यह सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Feb 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Vishal Dadlani: अरिजीत सिंह के ब्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर विशाल ददलानी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने लोगों को एक सलाह भी दी है।

Vishal Dadlani spoke about Arijit Singh decision says I intend to do the same
विशाल ददलानी, अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में एलान किया है कि वह प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं। इस पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में अब नया नाम सिंगर विशाल ददलानी का जुड़ गया है। आइए जानते हैं उन्होंन अरिजीत सिंह के सिगिंग छोड़ने के बारे में क्या कहा है?
Trending Videos

अरिजीत के सिंगिंग छोड़ने पर क्या बोले ददलानी?
अरिजीत सिंह के सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर ददलानी ने टीओआई से कहा 'हर इंसान को बिना किसी सवाल के अपने फैसले लेने का हक है। अगर आपको पूछना ही है तो उनसे पूछिए। हमें उनकी जिंदगी के फैसले के बारे में कोई राय रखने की जरूरत नहीं है। यह कुछ ऐसा है जिसका इंतजार किया जा सकता है। जब वह अपने अगले स्टेज पर पहुंचेंगे, तो उसका आनंद लिया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चीज से होना चाहिए प्यार
विशाल ददलानी ने आगे कहा 'आखिर में, आपको अपने लिए जीना होता है। जहां तक अरिजीत की बात है, अपने लिए जियो, मेरे भाई। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। मेरा भी ऐसा ही करने का इरादा है। आपको अपने काम से प्यार होना चाहिए, खुश रहना चाहिए और अपने फैसले खुद लेने चाहिए।'

Vishal Dadlani spoke about Arijit Singh decision says I intend to do the same
सिंगर अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@arijitsingh
ददलानी की सलाह
बर्नआउट के बारे में ददलानी ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि बर्नआउट जैसी कोई चीज होती है। हम म्यूजिक नाम के एक समुद्र में रहते हैं। कभी आप यहां जाना चाहते हैं, कभी वहां। जब तक आप जो कर रहे हैं उसका आनंद ले रहे हैं, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी और चीज पर भी ध्यान दें। हवाई जहाज उड़ाएं, दौड़ें, ट्रेकिंग करें, तैरने जाएं।'

'मुझे लगा मैं बेफिक्र लड़का हूं...', तलाक के अलावा इस चीज से जूझ रहे थे इमरान खान; किया इलाज

अरिजीत ने किया था सिंगिंग छोड़ने का एलान
अरिजीत सिंह ने पिछले महीने अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था 'हैलो, आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। इतने साल तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed