सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend

इस वीकएंड ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज; 'सूबेदार' से 'हैलो बच्चों' तक;  रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 06 Mar 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Friday OTT Release: होली के त्योहार के बाद वीकएंड भी आ गया है। त्योहार की थकान के बाद फुरसत के कुछ पल मिले हैं। आराम के बाद अगर घर बैठे ओटीटी पर कुछ देखने का मन हो तो इस बार की ओटीटी लिस्ट काफी दिलचस्प है। जानिए

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में इन दिनों 'द केरल स्टोरी 2' और 'ओ रोमियो' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। कुछ नई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। मगर, बदलते मौसम और छुट्टी के दिन अगर घर से बाहर निकलने का मन नहीं है और घर बैठे ही ओटीटी पर कुछ बढ़िया सिनेमा देखना है तो इस बार कई शानदार ऑप्शन हैं। देखिए इस बार ओटीटी के पिटारे में क्या-क्या है?

Trending Videos

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
सूबेदार - फोटो : यूट्यूब

सूबेदार 
अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आप वीकएंड पर इसे देख सकते हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी हैं। 5 मार्च 2026 को यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
'हैलो बच्चों' सीरीज में विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@vineet_ksofficial

हैलो बच्चों
विनीत कुमार सिंह अभिनीत सीरीज 'हैलो बच्चों' आज 06 मार्च को ओटीटी पर आ चुकी है। यह वेब सीरीज फिजिक्सवाला अलख पांडे की जिंदगी पर आधारित है। 'हैलो बच्चों' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें विक्रम कोचर, गिरजा ओक गोडबोले, नमन जैन, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
फिल्म 'जब खुली किताब' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जब खुली किताब 
पंकज कपूर और डिंपल कपाडिया अभिनीत फिल्म 'जब खुली किताब' भी आज शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सौरभ शुक्ला ने संभाली है। फिल्म 'जब खुली किताब' गोपाल और अनुसूया की कहानी है, जिनकी दशकों पुरानी शादी एक अचानक हुए खुलासे से हिल जाती है। जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाई सामने आती है, उनका परिवार भावनाओं के भंवर में फंस जाता है। 

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
गांधी टॉक्स - फोटो : यूट्यूब

गांधी टॉक्स
विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी अभिनती फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ भी ओटीटी पर देखने के लिए अब उपलब्ध है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आज 6 मार्च 2026 से यह जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
विक्रम ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम ऑन ड्यूटी
इस वीकएंड पर आप तेलुगु क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'विक्रम ऑन ड्यूटी' का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शो एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर पर आधारित है, जो अपनी कड़ी मेहनत से मुश्किल केस और हाई-स्टेक इन्वेस्टिगेशन को सुलझाने के लिए जाना जाता है। आज शुक्रवार 6 मार्च से यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Friday OTT Release: Hello Bacchon to jab khuli kitaab subedaar watch These Movie And Web Series On weekend
'लालो- कृष्ण सदा सहायते' - फोटो : सोशल मीडिया

'लालो- कृष्ण सदा सहायते'
इस वीकएंड पर आप 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' भी ओटीटी पर देख सकते हैं। यह गुजराती स्पिरिचुअल ड्रामा है, जो 06 मार्च 2026 से सोनी लिव पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed