सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   TVF Presents Aspirants Season 3 Announces Web Series Will Stream From 13th March On Prime Video

टीवीएफ ने की ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन की घोषणा, जानें कब और कहां होगा रिलीज; दिखेगी ये कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Aspirants Season 3: युवाओं को प्रोत्साहित करने वाली सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी गई है। जानिए कबसे देख सकेंगे तीसरा सीजन और किस प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम…

TVF Presents Aspirants Season 3 Announces Web Series Will Stream From 13th March On Prime Video
एस्पिरेंट्स का तीसरा सीजन - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

द वायरल फीवर यानी टीवीएफ के बैनर तले बनी हिट सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन की घोषणा हो गई है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आज मेकर्स ने शो के नए सीजन की घोषणा करने के साथ ही इसके प्रीमियर की तारीख भी जारी कर दी है।

Trending Videos

13 मार्च को आएगा नया सीजन
टीवीएफ की लोकप्रिय सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन का प्रीमियर 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। नए सीजन में डीएम अभिलाष की कहानी दो टाइमलाइन में दिखायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी के समय में संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू हो जाती है। इससे उसके दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं और करियर पर भी संकट आ जाता है। वहीं पास्ट में आईआरएस बनने के बाद, युवा अभिलाष आखिरी बार आईएएस की तैयारी करने का फैसला करता है।

TVF Presents Aspirants Season 3 Announces Web Series Will Stream From 13th March On Prime Video
एस्पिरेंट्स  - फोटो : यूट्यब

ये कलाकार आएंगे नजर
टीवीएफ द्वारा निर्मित और दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। वहीं जतिन गोस्वामी की इस सीजन में नई एंट्री हुई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Holi Songs: ‘रंग बरसे’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक, इन गानों के बिना फीका है होली का रंग; यहां देखें पूरी लिस्ट

2021 में हुई थी ‘एस्पिरेंट्स’ की शुरुआत
‘एस्पिरेंट्स’ की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। इसका पहला सीजन साल 2021 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसके बाद साल 2023 में टीवीएफ की इस लोकप्रिय सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। इन दोनों ही सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये सफल रहे थे। अब लगभग तीन साल बाद मेकर्स ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन को लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed