सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released

'तू मेरी मैं तेरा...' से 'कैनेडी' तक; इस वीकएंड OTT पर रहेगी मनोरंजन की बहार; देखें ये फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Feb 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Friday OTT Release: शुक्रवार आ गया है। इसी के साथ लोगों ने अपने वीकएंड के प्लान बनाने शुरू कर दिए होंगे। वहीं, मनोरंजन के शौकीन सोच रहे होंगे कि क्या खास देखा जाए? अगर ओटीटी पर कुछ देखने का मन है तो इस वीक की लिस्ट काफी दिलचस्प है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' लगी हुई हैं। वहीं, नई फिल्में 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' भी रिलीज हुई हैं। मगर, इनके लिए सिनेमाघरों का रुख करना होगा। वहीं, घर बैठे ओटीटी पर कुछ शानदार फिल्में या सीरीज देखने के शौकीनों के लिए इस बार की ओटीटी लिस्ट भी कम दिलचस्प नहीं। जानिए इस बार क्या-क्या है पिटारे में? 

Trending Videos

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - फोटो : सोशल मीडिया

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर नहीं उतर पाई थी। देखना होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह कितनी पसंद की जाती है? यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released
सनी लियोन कैनेडी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'कैनेडी'
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' का कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुका है। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंच रही है। हालांकि, यह सिनेमाघरों में नही, बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर आ रही है। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी जैसे सितारे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आज शुक्रवार 20 फरवरी से स्ट्रीम हो रही है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released
'लकी द सुपरस्टार' - फोटो : सोशल मीडिया

'लकी द सुपरस्टार'
यह एक तमिल कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी दिल छू लेने वाली है। यह लकी नाम के एक आवारा पपी की कहानी है, जो एक परेशान परिवार में अचानक अच्छी किस्मत लाता है और एक बच्चे को इमोशनल रिकवरी में मदद करता है। हालांकि, जब लकी को दूसरे आवारा कुत्तों के साथ एक पॉलिटिकल स्कीम के तहत ले जाया जाता है, तो हीरो (जीवी प्रकाश कुमार) लकी को वापस लाने के सफर पर निकलता है। यह फिल्म 20 फरवरी से जियो हॉट स्टार पर देखी जा सकती है। 

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released
राक्षस सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

'राक्षस'
यह कन्नड़ भाषा की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह एक पुलिस वाले की कहानी है जो मालाप्रभा नदी के किनारे मगरमच्छों के कथित हमलों की जांच करता है। वहीं, ग्रामीण लोग इन मौतों को पुरानी कहानियों से जोड़ते हैं। इस जांच में हैरान करने वाला खुलासा होता है। यह सीरीज 20 फरवरी 2026 से जी5 पर उपलब्ध है। विजय राघवेंद्र स्टारर इस सीरीज में हॉरर और सस्पेंस दोनों का डोज मिलेगा। 'राक्षस' का निर्देशन सुहान प्रसाद ने किया है। सीरीज में मयूरी, अविनाश, मालविका, अपन्ना और अभिजीत जैसे सितारे भी हैं।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT Kennedy Lucky the Superstar Pavane Raakshasa Movie Series released
पावने - फोटो : सोशल मीडिया

'पावने'
अगर आपको कोरियन कंटेंट में दिलचस्पी है तो इस वीकएंड आपके पास 'पावने' का भी विकल्प मौजूद है। इसकी कहानी एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाले तीन लोगों पर आधारित है। तीनों ही भावनात्मक रूप से परेशान होते हैं। मगर, धीरे-धीरे वे एक-दूसरे के लिए उम्मीद बनते हैं। वे सामाजिक दबाव का सामना करने में एक-दूसरे की ढाल बनते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 फरवरी से उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed