सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Getting Emotional On Niece Bidaai In Her Wedding Video Goes Viral

Rajpal Yadav: भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Viral Video: जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव भतीजी की शादी में शामिल हुए। अब उनका भतीजी की विदाई से एक वीडियो सामने आया है। जहां वो भावुक नजर आए। जानिए राजपाल ने भतीजी को दिया क्या दिलासा…

Rajpal Yadav Getting Emotional On Niece Bidaai In Her Wedding Video Goes Viral
भतीजी की शादी में राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव अपने पैतृक गांव में अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित हैं। शादी समारोह से राजपाल के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस दौरान वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते भी नजर आए हैं। अब राजपाल यादव का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो भतीजी की विदाई के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं।  

Trending Videos

भतीजी को दिया दिलासा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो विदाई समारोह के दौरान का है। वीडियो में राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, जब वह अपने परिवार को विदाई दे रही है। इस दौरान राजपाल भावुक होकर उसे दिलासा देते हुए और प्यार से उसे समझदार कहते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Timesapplaud trends (@timesapplaudtrends_)


 

मेहंदी में सलमान के गाने पर किया डांस
इससे पहले राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो में राजपाल सलमान खान के लोकप्रिय गाने 'तेरी चुन्नरिया दिल ले गई' पर जोश से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ घर की और महिलाएं भी डांस कर रही हैं।
 



यह खबर भी पढ़ेंः जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने लगाए ठुमके, जानें कहां दिखा मस्तमौला अंदाज? देखें वायरल वीडियो

 

अंतरिम बेल पर जेल से बाहर हैं राजपाल
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश पर अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आए हैं। 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद वो 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। इससे एक दिन पहले सोमवार 16 फरवरी को कोर्ट ने उनके अंतिरम बेल का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed