Rajpal Yadav: भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
Rajpal Yadav Viral Video: जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव भतीजी की शादी में शामिल हुए। अब उनका भतीजी की विदाई से एक वीडियो सामने आया है। जहां वो भावुक नजर आए। जानिए राजपाल ने भतीजी को दिया क्या दिलासा…
विस्तार
चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव अपने पैतृक गांव में अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित हैं। शादी समारोह से राजपाल के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस दौरान वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते भी नजर आए हैं। अब राजपाल यादव का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो भतीजी की विदाई के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं।
भतीजी को दिया दिलासा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो विदाई समारोह के दौरान का है। वीडियो में राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, जब वह अपने परिवार को विदाई दे रही है। इस दौरान राजपाल भावुक होकर उसे दिलासा देते हुए और प्यार से उसे समझदार कहते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
Rajpal Yadav का यह भावुक पल दिल को छू लेने वाला है। परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता — मुश्किल समय के बाद अपनों के बीच लौटना सच में खास होता है। ❤️ https://t.co/MTxrPEu67e
— Sheetal (@Sheetal1389411) February 20, 2026
मेहंदी में सलमान के गाने पर किया डांस
इससे पहले राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मेहंदी समारोह में ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो में राजपाल सलमान खान के लोकप्रिय गाने 'तेरी चुन्नरिया दिल ले गई' पर जोश से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ घर की और महिलाएं भी डांस कर रही हैं।
Tihar Jail से ज़मानत मिलने के बाद Rajpal Yadav अपनी भतीजी की शादी में अपने गांव शाहजहांपुर में शामिल हुए. हल्दी के कार्यक्रम में राजपाल का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. देखिए वीडियो... pic.twitter.com/JB3oII0Wpz
— Srishti (@Srishtivishwak4) February 19, 2026
यह खबर भी पढ़ेंः जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने लगाए ठुमके, जानें कहां दिखा मस्तमौला अंदाज? देखें वायरल वीडियो
अंतरिम बेल पर जेल से बाहर हैं राजपाल
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश पर अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आए हैं। 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद वो 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। इससे एक दिन पहले सोमवार 16 फरवरी को कोर्ट ने उनके अंतिरम बेल का आदेश जारी किया था।