सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lekha Washington Responds To Criticism Like Love Jihad On Relationship With Imran Khan

लेखा वाशिंगटन और इमरान खान के रिलेशनशिप को लोगों ने कहा ‘लव जिहाद’, एक्ट्रेस ने दिया जवाब, कहा- ‘ये मुझ पर…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

एक्टर इमरान खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर लोग लेखा वाशिंगटन को काफी ट्रोल कर रहे थे। अब इसपर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। 

Lekha Washington Responds To Criticism Like Love Jihad On Relationship With Imran Khan
इमरान खान और लेखा वाशिंगटन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर इमरान खान को डेट कर रहीं लेखा वाशिंगटन हाल ही में फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के प्रीमियर में उनके साथ नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और कुछ यूजर्स ने उनके इंटरफेथ रिलेशनशिप को ‘लव जिहाद’ तक कह दिया। अब लेखा ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है।

Trending Videos

मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में लेखा ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से ज्यादा इस बात से परेशानी होती है कि लोगों की नजर में उनकी पहचान सिर्फ एक मशहूर एक्टर की गर्लफ्रेंड तक सीमित है। उन्होंने कहा कि उनका खुद का करियर रहा है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिर है ये मुझ पर किया जा रहा
प्रीमियर के बाद बढ़ती ट्रोलिंग पर लेखा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बेबाक अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘लव जिहाद…जाहिर है ये मुझ पर किया जा रहा है। मैं पार्ट बर्मी, इटालियन, पंजाबी हूं। साउथ इंडिया में पली-बढ़ी हूं, नॉर्थ इंडिया शिफ्ट हुई। मेरे पिता रोमन कैथोलिक हैं, लेकिन एग्नॉस्टिक सोच रखते हैं। जिस शख्स के साथ मेरा नाम जोड़ा जा रहा है, उनके पिता पार्ट हिंदू, पार्ट स्कॉटिश हैं और मां मुस्लिम हैं। और लोग कह रहे हैं ‘लव जिहाद हो रहा है।’ मैं कहती हूं – नहीं, मैं तो लाइट्स बनाती हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lekha Washington (@lekhawashington)


इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी वीडियो को नफरत और बंटवारे को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जाना, उस हर चीज के खिलाफ है जिसके लिए मैं खड़ी हूं। ऐसी बेतुकी बातों से निपटने के लिए ह्यूमर सबसे अच्छा तरीका है। सच में, इस पूरी स्थिति को हल्का बनाकर ही जवाब देना चाहिए।’

मैं बहुत लकी हूं
अपने रिश्ते पर हो रही टिप्पणियों के बारे में लेखा ने कहा कि उनका और उनके पार्टनर का परिवार, दोनों ही खुले विचारों वाले बैकग्राउंड से आते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं रोज देखती हूं कि अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े, क्रिएटिव और दयालु लोग कैसे एक-दूसरे का खूबसूरती से साथ देते हैं। मैं बहुत लकी हूं।’ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lekha Washington (@lekhawashington)


कब से रिलेशनशिप में हैं इमरान और लेखा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान और लेखा 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक ही सोशल सर्कल का हिस्सा थे। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक अपार्टमेंट लीज पर लिया है, जो निर्देशक करण जौहर का बताया जा रहा है। इस घर का किराया करीब 9 लाख रुपये प्रति महीना है। इससे पहले इमरान बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed