सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Father Prakash Padukone Review Ranveer Singh Dhurandhar Says Its too violent

‘ज्यादा हिंसा थी…’ दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण को नहीं पसंद आई ‘धुरंधर’? रणवीर की एक्टिंग पर क्या कहा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 16 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Prakash Padukone Review Ranveer Singh Dhurandhar: दीपिका पादुकोण के पिता और रणवीर सिंह ससुर प्रकाश पादुकोण ने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बड़ी बात कह दी। क्या उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई? जानिए।

Deepika Padukone Father Prakash Padukone Review Ranveer Singh Dhurandhar Says Its too violent
फिल्म 'धुरंधर' पर प्रकाश पादुकोण का नजरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रकाश पादुकोण अपने दामाद रणवीर सिंह को खूब सराहा है, उन पर बहुत प्यार भी बरसाते हैं। हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर बड़ा बयान दे दिया। जब प्रकाश पादुकोण ने ‘धुरंधर’ देखी तो उनके मन में क्या ख्याल आए थे। 

 

Deepika Padukone Father Prakash Padukone Review Ranveer Singh Dhurandhar Says Its too violent
प्रकाश पादुकोण और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

‘धुरंधर’ को लेकर क्या है प्रकाश पादुकोण का नजरिया?
हाल ही में 'द इंडियन एक्सप्रेस' से की गई बातचीत में प्रकाश पादुकोण ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर भी खुलकर बात की। वह कहते हैं, ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है। इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है और सभी ने इसमें शानदार एक्टिंग की है। हां, हमें लगा कि इसमें थोड़ी ज्यादा हिंसा थी, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद आई और यही सबसे ज्यादा अहम बात है।’  

ये खबर भी पढ़ें: कौन ज्यादा रखता है दुआ का ख्याल? प्रकाश पादुकोण ने रणवीर-दीपिका की पेरेंटिंग स्टाइल का किया खुलासा; कही ये बात 

कौन है प्रकाश पादुकोण? 
प्रकाश पादुकोण सिर्फ दीपिका पादुकोण के पिता के तौर पर ही नहीं जाने जाते हैं, वह एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। वह ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले और 1980 में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। बतौर कोच भी उन्होंने कई नए बैडमिंटन खिलाड़ियों को तैयार किया है। दीपिका को भी उन्होंने बैडमिंटन में ट्रेंड किया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं? 
दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' कर रही हैं। साथ ही वह दूसरी बार मां भी बनने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' जैसी हिट फिल्म देखने के बाद हाल ही में 'डॉन 3' से बाहर होने के कारण चर्चा में आए। इस वजह से वह एक बड़ी कंट्रोवर्सी का भी शिकार हो गए। उन पर बैन लगाया गया, जिसे बाद में हटा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed