सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Replace Deepika Padukone In Nag Ashwin Movie Kalki 2898 AD 2 According To Reports

Alia Bhatt: क्या ‘कल्कि 2989 एडी 2' में आलिया भट्ट ने ली दीपिका पादुकोण की जगह? इस नए किरदार में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 16 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Replace Deepika Padukone In Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' से अलग हो चुकी हैं। क्या अब उनकी जगह पर आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा होंगी? चर्चा है कि वह फिल्म में एक नया और अहम किरदार निभाएंगी। 

Alia Bhatt Replace Deepika Padukone In Nag Ashwin Movie Kalki 2898 AD 2 According To Reports
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' का हिस्सा बनेंगी आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका के फिल्म से अलग होने के बाद आलिया भट्ट की इसमें एंट्री हुई है। आलिया के किरदार को लेकर भी तमाम अटकलें लग रही हैं। 

सोशल मीडिया पर आलिया के किरदार को लेकर लगी अटकलें 
अभी तक फिल्म  'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने आलिया भट्ट के नाम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि आलिया भट्ट फिल्म में वैष्णो देवी का किरदार निभा सकती हैं। वह फिल्म में सुमति (दीपिका पादुकोण का किरदार) के बच्चे की रक्षा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt Replace Deepika Padukone In Nag Ashwin Movie Kalki 2898 AD 2 According To Reports
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

क्या आलिया ने शुरू कर दी शूटिंग? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट ने नाग अश्विन निर्देशित इस साइंस-फिक्शन और माइथोलॉजिकल फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, कुछ सीन्स उन्होंने शूट किए हैं। आलिया के फैंस जरूर इस बात को लेकर खुश है कि वह  'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा बन रही हैं। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक व्यक्ति  ने कहा है कि फिलहाल आलिया की कास्टिंग को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है।

दीपिका पादुकोण क्यों हुईं फिल्म से अलग?
गौरतलब है कि 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। उनका किरदार कहानी की केंद्न माना गया था। सीक्वल में भी उसके बड़े विस्तार की उम्मीद थी लेकिन सितंबर 2025 में निर्माताओं ने  बयान जारी कर बताया कि दीपिका अब फिल्म के दूसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगी। मेकर्स ने अपने बयान में कहा था कि आपसी सहमति और काफी विचार-विमर्श के बाद दोनों पक्षों ने अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed