सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Salim Khan Health Condition Arbaaz Khan Wife Sshura Khan Shares Instagram Story To Bday Wish Her Bestie

सलीम खान की सेहत के बीच चर्चा में अरबाज की पत्नी शूरा की पोस्ट, दोस्त के साथ मुस्कुराती नजर आईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Sshura Khan: सलीम खान की तबीयत की चर्चाओं के बीच अरबाज की पत्नी शूरा खान ने एक स्टोरी साझा की है। अब ये स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानिए स्टोरी में क्या है खास…

Amid Salim Khan Health Condition Arbaaz Khan Wife Sshura Khan Shares Instagram Story To Bday Wish Her Bestie
अरबाज खान, शूरा खान और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान और अरबाज खान के पिता सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनको मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था, जिसके बाद अब उनका इलाज चल रहा है। खान परिवार काफी चिंतित है और लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। इस बीच अब अरबाज खान की पत्नी और सलीम खान की बहू शूरा खान ने अपनी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक स्टोरी साझा की है।

Trending Videos

शूरा ने शेयर किया वीडियो
शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने अपनी दोस्त और सेलेब्रिटी मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट ईशा सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें शूरा और ईशा हंस-हंसकर कुछ बातें कर रही हैं। हालांकि, शूरा ने स्टोरी पर गाना लगाया है, इसलिए उनकी बातें तो नहीं सुनाई दे रही हैं। लेकिन इस वीडियो में दोनों सहेलियां काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं शूरा और ईशा दोनों ही पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद सलीम खान को किया गया भर्ती
सलीम खान को मंगलवार 17 फरवरी की सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनको मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था। इसके बाद से ही वो लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उन्हें बुधवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था।


हालांकि, तब डॉक्टर्स ने उम्मीद जताई थी कि गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। लेकिन बुधवार के बाद से अस्पताल की ओर से कोई हेल्थ अपडेट नहीं आई है। बीच में ऐसी खबरें आईं कि सलमान खान डॉक्टर्स द्वारा शेयर किए गए हेल्थ अपडेट से नाखुश हैं, इसलिए उन्होंने अब कोई भी हेल्थ अपडेट साझा करने से इनकार किया है।

यह खबर भी पढ़ेंः Toxic Teaser Reaction: यश के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस, जानिए ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर दिए कैसे रिएक्शन

लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा खान परिवार
जबसे सलीम खान अस्पताल में भर्ती हुए हैं, खान परिवार काफी चिंतित नजर आ रहा है। सलमान खान से लेकर खान परिवार का हर एक सदस्य लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। शूरा खान को भी कई बार अस्पताल पहुंचते देखा गया। इस बीच अब शूरा की ये खुशनुमा स्टोरी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed