सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars Awards 2026 Last Years Acting Winners Will Be Presenters This Time

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026: पिछले साल के एक्टिंग विजेता इस बार बनेंगे प्रेजेंटर, ये एक्टर्स प्रस्तुत करेंगे अवॉर्ड्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026: ऑस्कर की परंपरा को निभाते हुए, 2025 के एक्टिंग कैटेगरी के विनर इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर मंच पर लौटेंगे। 
 

Oscars Awards 2026 Last Years Acting Winners Will Be Presenters This Time
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को लेकर अब सुगबुगाहट तेज हो गईं हैं। 15 मार्च को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। 2025 के विनर इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप पर वापसी करेंगे।

Trending Videos


ये एक्टर्स प्रेजेंट करेंगे अवॉर्ड्स
द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, बेस्ट एक्ट्रेस विनर माइकी मैडिसन (अनोरा), बेस्ट एक्टर विनर एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रुटलिस्ट), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कीरन कल्किन (अ रियल पैन) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस जोई सल्डाना (एमिलिया पेरेज) इस बार अवॉर्ड्स प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी घोषणा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और शो रनर राज कपूर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर केटी मुलान ने की। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ये चारों किस कैटेगरी के अवॉर्ड्स पेश करेंगे।

Oscars Awards 2026 Last Years Acting Winners Will Be Presenters This Time
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : एक्स

कॉनन ओ ब्रायन करेंगे होस्ट
पिछले साल मिकी मैडिसन की जीत सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। उनकी फिल्म ‘अनोरा’ ने 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जिनमें बेस्ट पिक्चर भी शामिल था। इस बार भी शो को लगातार दूसरे साल कॉनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे। ऑस्कर 2026 15 मार्च, रविवार को डॉल्बी थिएटर से लाइव टेलीकास्ट होगा।

नॉमिनेशंस की बात करें, तो इस साल ‘सिनर्स 16’ नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे है। बेस्ट एक्टर कैटेगरी में टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम), लियोनार्डो डिकैप्रयो (वन बैटल आफ्टर अनदर), एथन हॉक (ब्लू मून), माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स) और वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट) शामिल हैं।

म्यूजिकल परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस साल सिर्फ दो बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग नॉमिनी-  'गोल्डन' (के पॉप डीमन हंटर्स) और 'आई लाइड टू यू' (सिनर्स), के लाइव परफॉर्मेंस की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed