सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Latin Pop Superstar Shakira To Perform In India After 19 Years In April In Mumbai And Delhi

19 साल बाद फिर से भारत आएंगी ग्लोबल स्टार शकीरा, इन शहरों में करेंगी परफॉर्म; अप्रैल में इस तारीख को होगा शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Shakira India Tour: लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करने वाली हैं। जानिए कहां होगा कॉन्सर्ट और कहां से आप बुक कर सकते हैं टिकट्स। 

Latin Pop Superstar Shakira To Perform In India After 19 Years In April In Mumbai And Delhi
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम @shakira
विज्ञापन

विस्तार

ग्लोबल स्टार शकीरा इस साल भारत में फिर से एक बार शानदार परफॉरमेंस देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि होने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछली बार 2007 में इंडिया में परफॉर्म किया था। अब 19 साल बाद फिर से शकीरा अपना जलवा बिखेरने इंडिया आ रही हैं। 

Trending Videos


कब परफॉर्म करेंगी शकीरा?
लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा इस अप्रैल भारत में लगभग 19 साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। वे 10 अप्रैल 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। 2007 में अपने ‘ऑरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में यादगार शो करने के बाद यह उनका पहला बड़ा कॉन्सर्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shakira (@shakira)

भारत में परफॉर्म करना हमेशा खास
शो के बारे में बात करते हुए शकीरा ने कहा, ‘भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा खास रहा है। वे मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह टूर सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को एकजुट करना है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shakira (@shakira)

शकीरा ने बनाया रिकॉर्ड
यह कॉन्सर्ट गैर-लाभकारी पहल ‘फीडिंग इंडिया’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट बाए जोमेटो’ सहयोग कर रहा है। खास बात यह है कि फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट पहली बार एक से ज्यादा शहरों में हो रहा है। बता दें कि शकीरा दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली लैटिन महिला कलाकारों में से एक हैं और उनके 100 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। उनके हिट गाने जैसे ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘वाका वाका’, ‘व्हेनेवर व्हेरेवर’ और ‘शी वोल्फ’ आज भी दुनियाभर में बहुत पॉपुलर गानों में से हैं। उनका हालिया ‘लास मुजेरेस या नो लॉरेंस वर्ल्ड टूर’ किसी लैटिन आर्टिस्ट द्वारा किया गया अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टूर बना और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shakira (@shakira)

कहां मिलेंगे टिकट्स?
टिकट्स केवल ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर उपलब्ध होंगे। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1 मार्च दोपहर 12 बजे तक 48 घंटे की अर्ली एक्सेस मिलेगी। वहीं जनरल सेल 1 मार्च दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। शकीरा का यह टूर न सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट होगा, बल्कि एक खास सामाजिक पहल के साथ भारत को ग्लोबल म्यूजिक मैप पर और मजबूती से स्थापित करने वाला भी साबित होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed