सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend

OTT Releases: वैलेंटाइन वीकएंड पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज; ओटीटी पर दस्तक देगीं ये फिल्में-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Feb 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases On Valentine Weekend: फिर वीकएंड आ गया! छुट्टी के दिन मनोरंजन के शौकीन कोई बढ़िया सिनेमा देखना पसंद करते हैं। अगर, थिएटर जाने का मन नहीं है तो कोई बात नहीं। इस वीक ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्मों और सीरीज का विकल्प आपके पास है। जानिए

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
इस हफ्ते ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज शुक्रवार 13 फरवरी को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हो गई है। वीकएंड भी और वीकएंड पर ही वैलेंटाइन भी है। ऐसे में पार्टनर के साथ थिएटर का रुख करने का शानदार मौका हो सकता है। मगर, आपको घर बैठे ओटीटी पर ही बढ़िया सिनेमा देखना है तो, इस वीकएंड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी कुछ खास है। देखिए इस वीक की ओटीटी लिस्ट... 

Trending Videos

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
'अमर विश्वास' - फोटो : सोशल मीडिया

'अमर विश्वास'
एक्टर राजीव खंडेलवाल अपनी नई सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'अमर विश्वास' ओटीटी पर 11 फरवरी को रिलीज हुई। इसमें वे वकील की भूमिका में हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है। इसमें आमिर अली, बरखा बिष्ट और रवि बहल जैसे सितारे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
कोहरा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'कोहरा सीजन 2'
वेब सीरीज 'कोहरा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हो चुका है, जिसे आप इस वीकएंड देख सकते हैं। बरुण सोबती और मोना सिंह अभिनीत यह सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। मोना सिंह इस सीरीज में एक सख्त पंजाबी पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आई हैं।

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' - फोटो : सोशल मीडिया

'माना शंकरा वर प्रसाद गारू'
अगर आपकी साउथ फिल्मों में दिलचस्पी है तो इस वीकएंड चिरंजीवी की यह फिल्म देख सकते हैं। इसमें वेंकटेश और नयनतारा भी हैं। इस तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है। थिएटर्स में यह फिल्म 12 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। 11 फरवरी 2026 को यह ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

'थलाइवर थंबी थलाइमायिल'

इस वीक ओटीटी पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है। तमिल फिल्म 'थलाइवर थंबी थलाइमायिल' इस वीक की लिस्ट में शामिल है। नितीश सहदेव द्वारा निर्देशित यह पॉलिटिकल सटायर फिल्म 11 जनवरी 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म में जीवा, थम्बी रमैया और इलावरसु जैसे सितारे हैं। गुरुवार 12 फरवरी 2026 को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस वीकएंड आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में रख सकते हैं।

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
भानुप्रिया भूतर होटल' - फोटो : सोशल मीडिया

'भानुप्रिया भूतर होटल'
यह एक बंगाली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में स्थित एक आलीशान होटल पर आधारित है। इसमें मिमी चक्रवर्ती, सोहम मजूमदार, बोनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन अरित्र मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे 13 फरवरी 2026 से जी5 पर देखा जा सकता है।

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स - फोटो : एक्स

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स'
यह अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म बीते वर्ष सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर भी आ चुकी है। इसका निर्देशन माइकल चेव्स ने किया है। इस फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी जैसे सितारे हैं। ओटीटी पर यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर  स्ट्रीम होगी।

Friday OTT releases: Kohrra Season 2 to The Conjuring Last Rites Amar Vishwas film series On Valentine Weekend
'द आर्ट ऑफ सारा' - फोटो : सोशल मीडिया

'द आर्ट ऑफ सारा'
आपके पास इस कोरियन ड्रामा सीरीज का भी विकल्प इस वीकएंड पर है। यह 13 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। कहानी का बात करें तो इसमें एक शव एक खाई में लावारिस हालत में मिलता है। इस केस के लिए एक डेडिकेटेड डिटेक्टिव को काम पर रखा जाता है। जांच के सारा किम का नाम बार-बार आता है, लेकिन असली चैलेंज तब आता है जब डिटेक्टिव को पता चलता है कि सारा की जिंदगी में हर कोई उसका एक अलग रूप जानता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed