फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   From mirzapur 3 to the family man 3 check details of most awaited series of amazon prime video

OTT: कब रिलीज होगी मिर्जापुर 3 और फैमिली मैन 3, प्राइम वीडियो की अंदर की बात लेकर जल्द आ रहे हैं वरुण धवन

Sat, 24 Sep 2022 08:50 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 24 Sep 2022 08:50 AM IST
सार

हाल ही में प्राइम वीडियो ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सामने आए इन वीडियो  में अभिनेता वरुण धवन प्राइम वीडियो से जुड़ी एक जरूरी जानकारी देते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
From mirzapur 3 to the family man 3 check details of most awaited series of amazon prime video
वरुण धवन - फोटो : twitter

विस्तार

ओटीटी की लोकप्रियता देशभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना काल के दौरान फिल्में रिलीज करने का एक विकल्प बनकर उभरा ओटीटी प्लेटफॉर्म अब लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि अब मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए लगातार नए-नए कंटेंट पेश कर रहे हैं। देश में मशहूर और लोकप्रिय ओटीटी में से एक अमेजन प्राइम को आम लोग ही नहीं बल्कि कई बड़े सितारे भी पसंद करते हैं। इन्हीं सितारों में से एक बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, प्राइम वीडियो के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। 

विज्ञापन


 

अभिनेता की कई फिल्में जैसे अक्टूबर, जुगजुग जीयो, कुली नंबर 1, और स्ट्रीट डांसर 3डी भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। इसी क्रम में हाल ही में प्राइम वीडियो ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सामने आए इन वीडियो  में अभिनेता वरुण धवन प्राइम वीडियो से जुड़ी एक जरूरी जानकारी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पड़ोसी, ड्राइवर और यहां तक कि उनके मेकअप आर्टिस्ट भी अमेजन ओरिजिनल से जुड़ी खबरों के बारे में पूछताछ करते दिख है। ऐसे में अभिनेता कोशिश करते हैं कि वह सभी को उनकी मनपसंद सीरीज के अगले भाग की जानकारी दे पाए, लेकिन एक्टर इसमें नाकाम हो जाते हैं।




Nupur Shikhare: रणवीर की तरह न्यूड फोटोशूट करवा चुके हैं आमिर खान के दामाद नुपुर, इंटरनेट पर मच गया था तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अभिनेता इस नाकामी को चुनौती मानते हुए कहते हैं कि अब वह अमेजन के अंदर की खबर निकाल कर रहेंगे। इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, बस हो गया अब। मिशन अंदर की बात वरुण धवन के साथ। प्राइम वीडियो ने अपने मजेदार वीडियो में अभिनेता वरुण धवन को भी टैग किया है। ऐसे में अब अंदाजा लगाया जा रहा कि प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित सीरीज मिर्जापुर 3, द फैमिली मैन 3 जैसे शोज से जुड़ी जानकारी जल्द ही सामने आने वाली है। 

Box Office Report: सिनेमा दिवस का ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिला भरपूर फायदा, चुप समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed