डिज्नी प्लस हॉटस्टार की आगामी वेब सीरीज 'गुनाह' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इससे पहले ओटीटी पर इसका एक टीजर सामने आया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। शो का ट्रेलर काफी ज्यादा रोमांचक और रहस्य से भरा हुआ है। यह वेब सीरीज अभिमन्यु की कहानी बयां करेगी। इस किरदार को गश्मीर महाजनी ने निभाया है। इस शो में धोखा खाने के बाद अभिमन्यू को बदला लेते हुए रोचक ढंग से प्रस्सुत करने की कोशिश की गई है।
Gunaah Trailer: बदले की कहानी बयां करती गश्मीर की नई वेब सीरीज, दमदार ट्रेलर के साथ रिलीज डेट से उठा पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोधि ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड के बैनर तले बनी इस सीरीज में सुरभि ज्योति और जैन इबाद खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह शो 3 जून से हर सोमवार से शुक्रवार तक नए एपिसोड के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध होगी। सीरीज पर बात करते हुए इसके निर्देशक अनिल सीनियर ने कहा, "यह शो न्याय, प्रेम, विश्वासघात और बदला के इर्द गिर्द बुनी गई है। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है। दर्शक इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में देख पाएंगे। इसको बात को लेकर हम काफी ज्यादा उत्साहित हैं।"
वहीं, अभिनेता गश्मीर महाजनी ने कहा, "अभिमन्यु की किरदार निभाना मेरे लिए काफी अलग अनुभव था। इस किरदार में बहुत ज्यादा गहराई है। शो की कहानी इसे आकर्षक और मनोरंजक बनाती है। गुनाह के सभी कलाकारों और क्रू के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी।" शो की अभिनेत्री सुरभि की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने सुरभि ज्योति के साथ इस प्रोजेक्ट पर सबसे अच्छा समय बिताया है, वह एक अद्भुत अभिनेत्री होने के साथ, एक बेहतर सह-कलाकार और अच्छी दोस्त भी हैंं।"
सुरभि ज्योति ने इस शो को लेकर कहा, "शो की कहानी दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं देगी। तारा का किरदार भी अभिमन्यु की तरह ही काफी गहरा और मनोरंजक है। गश्मीर और जैन के साथ काम करने में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया। इस सीरीज में दोनों ने शानदार काम किया है।"
जैन इबाद खान शो पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "गुनाह में काम करना मेरा अब तक का सबसे अच्छे निर्णयों में से एक था। कहानी सुनने के बाद मैं शिव की भूमिका निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित था। वह अपने दोस्तों और परिवार के लिए प्यार से प्रेरित है। शो में बहुत से ऐसे दृश्य हैं जो भावनात्मक रूप से बहुत ज्यादा लोगों को प्रभावित करेंगे। एक अभिनेता के रूप में यह मेरे लिए एक अमूल्य अनुभव भी था।"