{"_id":"6739ef9f5aa7afd7c2021cc8","slug":"raj-dk-series-citadel-honey-bunny-actor-saqib-saleem-has-reacted-on-rumour-of-rift-with-the-makers-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saqib Saleem: क्या सिटाडेल हनी बनी के निर्माताओं से नाराज हैं साकिब सलीम? अभिनेता ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Saqib Saleem: क्या सिटाडेल हनी बनी के निर्माताओं से नाराज हैं साकिब सलीम? अभिनेता ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
Sun, 17 Nov 2024 06:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:59 PM IST
सार
Saqib Saleem on Rumour of rift with the makers: राज एंड डीके द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आए साकिब सलीम की निर्माताओं के साथ अनबन की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। अब खुद अभिनेता इन सभी अटकलों को लेकर जवाब दिया है।
विज्ञापन
साकिब सलीम
- फोटो : इंस्टाग्राम @saqibsaleem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साकिब सलीम ने कुछ फिल्मों में अपनी अदाकारी प्रतिभा साबित की है, लेकिन अभी भी वह अपनी पहचान स्थापित करने में जुटे हुए हैं। हाल में ही वह राज एंड डीके की वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आए हैं। इस सीरीज में उन्हें उनके अभिनय के लिए सराहना भी मिली है। वरुण और सामंथा ने इस सीरीज का प्रचार किया, वहीं ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन से साकिब नदारद रहे, जिसने लोगों को चौंका दिया। इससे निर्माताओं के साथ साकिब की अनबन की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब, अभिनेता ने आखिरकार इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अनबन की अफवाहों पर साकिब सलीम ने तोड़ी चुप्पी
वरुण धवन और सामंथा अभिनीत इस वेब शो का प्रीमियर 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ। इससे पहले जितने भी प्रमोनल इवेंट हुए उनमें साकिब मौजूद नहीं थे। अब हाल में ही मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान साकिब सलीम ने सिटाडेल: हनी बनी के निर्माताओं से नाराज होने की अफवाह के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, "निर्माता एक कहानी बताना चाहते थे और उस कहानी में मेरे किरदार का प्रभाव छिपा हुआ था। इसलिए, मेरा वहां होना उस कहानी के लिए हानिकारक होता।"
विज्ञापन
Akshay Kumar: जब निर्माता के सामने पति की फिल्म की ट्विंकल खन्ना ने कर दी आलोचना, अक्षय कुमार ने बताया किस्सा
विज्ञापन
सीरीज के लिए सिर मुंडवाने को लेकर थी साकिब को शंका
अभिनेता का मानना है कि किसी प्रोजेक्ट के रिलीज होने के बाद ही लोगों से बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "आमतौर पर हम रिलीज से पहले प्रचार करते हैं और रिलीज होते ही हॉलिडे पर चले जाते हैं। मैं इसे थोड़ा बदलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि रिलीज के बाद यह बेहतर बातचीत होगी।" इस बातचीत के दौरान अभिनेता ने सिर मुंडवाने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके मन में कुछ शंकाएं थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जब मेरे बाल कटवाने की बात आई, तो मैं बहुत घबरा गया था क्योंकि मैं अपने परिवार में एकमात्र पुरुष सदस्य हूं, जिसके पास अब बाल बचे हैं। बाकी सभी गंजे हैं।
Pushpa 2 The Rule Trailer Launch Live: ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना में अल्लू अर्जुन,दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह
रुसो ब्रदर्स की स्पाईवर्स 'सिटाडेल' का है हिस्सा
बताते चलें कि राज और डीके के साथ सीता आर मेनन द्वारा लिखित, 'सिटाडेल: हनी बनी' रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल' यूनिवर्स का हिस्सा है। रुसो ब्रदर्स की सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अभिनय किया है। इसमें वरुण, सामंथा और साकिब के अलावा केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और कश्वी मजूमदार भी नजर आए हैं। सीरीज को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
Vikrant Massey: प्रधानमंत्री मोदी ने की विक्रांत की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ, निर्माता एकता हुईं खुश