सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Web Series: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज का शाहरुख ने किया एलान, जानें कब ओटीटी पर दस्तक देगा शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Nov 2024 07:57 PM IST
सार

आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज का शाहरुख खान ने एलान कर दिया है। इस शो को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। 
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan announced His Son Aryan Khan Debut web series on netflix Read details Inside
शाह रुख खान, आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम- शाह रुख खान, आर्यन खान

नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर मंगलवार (19 नवंबर) को एक अनाम बॉलीवुड सीरीज की घोषणा कर दी।इस वेब सीरीज से आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 


Nayanthara-Dhanush: अब धनुष के पिता ने चलाए बयानों के तीर; नयनतारा के लिए कहा- पीठ पीछे बोलने वालों के लिए…

Trending Videos
Shah Rukh Khan announced His Son Aryan Khan Debut web series on netflix Read details Inside
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
शाहरुख खान ने किया एलान

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस शो के रिलीज को लेकर भी जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि  यह सीरीज 2025 में रिलीज होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी। शाहरुख खान की ओर से जारी किए गए पोस्ट में लिखा है, "साल 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक अनोखी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसका निर्माण गौरी खान करेंगी और निर्देशन आर्यन खान करेंगे।"
Shahrukh Khan: बेटे अबराम को स्टार बनते देखना चाहते हैं किंग खान, एक्टिंग करियर को लेकर भी बोले शाहरुख खान
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan announced His Son Aryan Khan Debut web series on netflix Read details Inside
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख ने बढ़ाया बेटे का हौसला
इस वेब सीरीज के एलान के साथ किंग खान ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने बेटे आर्यन का हौसला भी बढ़ाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह एक खास दिन है, क्योंकि दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है। आज का दिन और भी ज्यादा खास इसलिए है, क्योंकि रेड चिलीज और आर्यन खान नेटफ्लिक्स  पर अपनी नई सीरीज को दिखाने के लिए अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं। आगे बढ़ो और लोगों का मनोरंजन करो आर्यन... और याद रखो, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है!" शाहरुख खान ने अपनी दिल की बात साझा करते हुए कहा, "नेटफ्लिक्स के साथ हम इस नई सीरीज को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो ग्लैमर से भरी सिनेमाई दुनिया में एक ताजा नजरिया पेश करती नजर आएगी। एक बाहरी व्यक्ति के रूप में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है इस इमें दिखाया जाएगा। यह आर्यन, के साथ कई और दिमागों और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की टीम की जीवंत की गई एक अनूठी कहानी है। यह वेब सीरीज मनोरंजन से भरपूर होने जा रही है।"
Ameesha Patel: 'गदर 2' को लेकर अमीषा पटेल ने किया बड़ा खुलासा, फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दिया ये बयान

Shah Rukh Khan announced His Son Aryan Khan Debut web series on netflix Read details Inside
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
ऐसी होगी वेब सीरीज की कहानी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित यह वेब  सीरीज एक आकर्षक और महत्वाकांक्षी बाहरी व्यक्ति की इंडस्ट्री की यात्रा को दर्शाती नजर आएगी, जो बॉलीवुड की ग्लैमरस और चुनौतीपूर्ण दुनिया में आगे बढ़ता है। कहा जा रहा है कि इसमें कई सितारों को विशिष्ट भूमिका में भी देखा जाएगा। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Shah Rukh Khan announced His Son Aryan Khan Debut web series on netflix Read details Inside
मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोनिका शेरगिल ने की तारीफ

नेटफ्लिक्स इंडिया कंटेंट की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा, "हम इस बार आर्यन खान की निर्देशित एक बहुत ही खास सीरीज के लिए फिर से रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। निर्देशक के तौर पर आर्यन एक बेहतरीन दृष्टिकोण लेकर आए हैं और उन्होंने कुछ ऐसा बनाया है जो वाकई अनोखा और पूरी तरह से मनोरंजक है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed