Will Smith: जब विल स्मिथ ने की थी महाभारत और अर्जुन पर बात, यूजर्स बोले- आप तो भारतीयों से बेहतर जानते हैं
विल स्मिथ ने साल 2022 में एक पॉडकास्ट में महाभारत के किरदार अर्जुन को लेकर बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने अर्जुन को दुनिया का सबसे कमाल का धनुर्धर बताया था।

विस्तार
हॉलीवुड के कई कलाकार भारतीय पौराणिक ग्रंथों में काफी दिलचस्पी रखते हैं। अभिनेता विल स्मिथ भी उन्हीं में से एक हैं। यह बात 2022 की है, जब विल स्मिथ ने महाभारत को लेकर बातचीत की थी और बताया था कि कैसे इसके एक किरदार अर्जुन ने उन्हें दिशा दिखाई दी थी।


विल स्मिथ लाइफ कोच और ब्रिटिश पॉडकास्टर जय शेट्टी के पॉडकास्ट में नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अर्जुन इस दुनिया का सबसे कमाल का धनुर्धर है। उसके परिजनों ने चालाकी से उसका राज्य हड़प लिया था। इतना ही नहीं उसकी पत्नी को भी छीन लिया गया था। पत्नी को निर्वस्त्र करने की कोशिश की गई, लेकिन वो एक योद्धा है, जो अपने राज्य को फिर से हासिल कर सकता है।

विल स्मिथ ने आगे कहा कि अर्जुन को हराने के लिए सेना तैयार की जाती है और उन्हें लगता है कि वो अर्जुन को नष्ट कर देंगे, मगर अर्जुन के रथ को तो भगवान चला रहे होते हैं। विल ने कहा कि इस किरदार की कहानी ने उन्हें अपने परिजनों के साथ परेशान कर देने वाली हालत से उबरने में काफी मदद की।
Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध पर बनी वो शानदार फिल्में, जिनमें दिखी हमारे वीर योद्धाओं की शौर्यगाथा

इस बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी वायरल हो रहा है, जिसके कमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स विल स्मिथ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा लगा कि विल स्मिथ महाभारत और अर्जुन के बारे में इतनी अच्छे ढंग से जानते हैं। दूसरे ने लिखा कि कितनी स्पष्ट समझ है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप भगवद गीता को बहुत अच्छे से समझते हैं। एक अन्य यूजर तो विल स्मिथ को महाभारत पर बात करते सुनकर दंग रह गया और उसने लिखा कि मुझे अपनी आंखों और कानों पर यकीन नहीं हो रहा। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि आप भारतीयों से बेहतर भगवद गीता जानते हैं।
View this post on Instagram
Amir Garib: 'अमीर-गरीब' की आज है गोल्डन जुबली, देवानंद-हेमा मालिनी की दिखी थी रोमांटिक जोड़ी