{"_id":"686cf1e513880b8bff03757d","slug":"neetu-kapoor-67th-happy-birthday-know-ranbir-mother-and-alia-bhatt-mother-in-law-networth-as-per-report-2025-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor Birthday: नीतू कपूर का आज है 67वां जन्मदिन, करोड़ों की मालकिन हैं आलिया भट्ट की सास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neetu Kapoor Birthday: नीतू कपूर का आज है 67वां जन्मदिन, करोड़ों की मालकिन हैं आलिया भट्ट की सास
Tue, 08 Jul 2025 04:00 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:00 PM IST
सार
Neetu Kapoor Networth: रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर का आज 67वां जन्मदिन है। आज नीतू के जन्मदिन पर जानिए उनकी नेटवर्थ....
विज्ञापन
नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज 08 जुलाई को जन्मदिन हैं। नीतू कपूर ने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को जीता है। आइए जानते हैं कितनी है नीतू कपूर की नेटवर्थ
नीतू कपूर
- फोटो : instagram-Neetu Kapoor
नीतू कपूर का करियर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह, जिन्हें नीतू कपूर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 70 से 80 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता था। उन्होंने 8 साल की उम्र से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की और बाद में ‘रिक्शावाला’(लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू ), ‘दीवार’, ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, विज्ञापनों और सोशल मीडिया से आता है।

रिद्धिमा-रणबीर कपूर-नीतू
- फोटो : इंस्टाग्राम@riddhimakapoorsahniofficial
फैंस के लिए हैं प्रेरणा
नीतू सिंह के पास मुंबई में आलीशान घर और अन्य प्रॉपर्टी हैं। कपूर परिवार की संपत्तियों में महंगे फ्लैट्स और बंगले शामिल हैं। नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी ने न सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी एक मजबूत आर्थिक आधार बनाया। उनके बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट भी बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं, जो परिवार की संपत्ति को और बढ़ाते हैं। आज नीतू करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। आज 67 साल की उम्र में भी वह फिट, स्टाइलिश और इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, जो उनके फैंस के लिए प्रेरणा है।

नीतू सिंह की संपत्ति
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर लग्जरी जिंदगी जी रही हैं। 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में जन्मीं नीतू के पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू सिंह की कमाई उनकी फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और बाकी निवेशों से आई है। नीतू ने अपने पति और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ मिलकर भी कई संपत्तियां अर्जित की थीं। ऋषि कपूर ने अपने परिवार के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ी है।

नीतू कपूर की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू सिंह की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है। उन्होंने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और 26 साल बाद ‘लव आज कल’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी फिल्मों से वापसी की। नीतू आज भी अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके पास लग्जरी लाइफस्टाइल और कई संपत्तियां हैं।
यह भी पढ़ें: Yash: साउथ एक्टर यश की आगामी फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, रामायण में निभाएंगे रावण की भूमिका..