फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Akshay Kumar admitted doing a girl homework in school to get a peck on his cheeks Twinkle Khanna reaction

Akshay Kumar: जब अक्षय कुमार ने स्कूल में किया था एक लड़की का होमवर्क, ताकि गालों पर मिल सके किस

Sun, 15 Sep 2024 11:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Sep 2024 11:34 AM IST
सार

कॉफी विद करण में एक बार अक्षय कुमार से जब करण जौहर ने पूछा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में अब तक का सबसे पागलपन भरा काम क्या किया है। तब अक्षय ने स्कूल का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। इस पर ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन सुनकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
When Akshay Kumar admitted doing a girl homework in school to get a peck on his cheeks Twinkle Khanna reaction
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला, हाउसफुल 5 और भी कई आगामी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय को आखिरी बार स्त्री 2 में कैमियो रोल में देखा गया था। अक्षय बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय का जन्म चांदनी चौक, दिल्ली में हुआ था और वह अभिनेता बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बॉम्बे चले गए। सुपरस्टार अपने स्कूल के दिनों में खेलों के प्रति उत्साही थे और पढ़ाई में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि उन्हें पढ़ाई करना पसंद नहीं था, लेकिन एक बार स्कूल में अक्षय ने एक लड़की का होमवर्क किया था। एक शो में अक्षय ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने गालों पर किस पाने के लिए ऐसा किया था, जिसपर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन देखकर आप भी हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे।
विज्ञापन


अक्षय का एक पुराना किस्सा
2020 में कॉफी विद करण सीजन 5 के एक एपिसोड के दौरान, जब करण जौहर ने अक्षय कुमार से पूछा कि उन्होंने अपने जीवन में अब तक का सबसे पागलपन भरा काम क्या किया है। अक्षय ने याद किया कि जब वह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, तब अभिनेता ने बचपन के दिनों में एक लड़की का स्कूलवर्क पूरा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय ने याद करते हुए कहा था, "मैं कभी अपना होमवर्क नहीं करता था। लेकिन सबसे अजीब बात यह है कि मैंने एक लड़की का होमवर्क किया। बस इसलिए कि वह मुझे देख कर मुस्कुराए और मेरे गालों पर किस करे।" इस दौरान यह किस्सा बताते हुए अक्षय पत्नी ट्विंकल से अपनी नजरे चुराते नजर आए। ट्विंकल ने तुंरत अक्षय के इस वाक्या पर अपनी प्रतीक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझ आ गई है और अब अक्षय इस उम्र में किसी का होमवर्क नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पड़ोसी से मिली थी मार्शल आर्ट की प्रेरणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा था कि कैसे उन्हें अपने पड़ोसी से मार्शल आर्ट सीखने की प्रेरणा मिली थी। अक्षय ने बताया कि जब उन्होंने अपने दिवंगत पिता से अपनी रुचि के बारे में बात की था तो उन्होंने अभिनेता को बैंकॉक भेजने के लिए पैसे इकट्ठा किए। जिसके बाद अक्षय ने बैंकॉर में पांच सालों तक कराटे सीखा था। बता दें अक्षय ने कराटे के अलावा मार्शल आर्ट और थाई बॉक्सिंग का भी अभ्यास किया है। इसके बाद अक्षय ने मुंबई में छोटे बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात करें तो अक्षय कई फिल्मों में नजर आएंगे। वह स्काई फोर्स, सिंघम अगेन, जॉली एलएलबी 3, वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे। इन सभी फिल्मों में अक्षय की कुछ फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी।
SRK: जब दिलवाले देखने के बाद काजोल से परेशान हुए थे शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, कहा था 'पापा टूट गए'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed