{"_id":"66e27969294dbe5ec00d06d7","slug":"when-anurag-kashyap-went-to-shah-rukh-khan-house-mannat-to-satisfy-his-hunger-says-he-only-make-omelets-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"SRK Anurag: जब अनुराग कश्यप को लगी थी जोरो की भूख, शाहरुख खान के घर मन्नत में उनके हाथों से बना खाया था खाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SRK Anurag: जब अनुराग कश्यप को लगी थी जोरो की भूख, शाहरुख खान के घर मन्नत में उनके हाथों से बना खाया था खाना
Thu, 12 Sep 2024 10:58 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:58 AM IST
सार
एक पुराने इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान के घर मन्नत में भूख लगने की घटना को याद किया और बताया कैसे उनकी भूख शाहरुख के हाथों से बने खाने से जाकर मिटी।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk,anuragkashyap10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपना 52 वां जन्मदिन मनाया। अनुराग फिल्म निर्देशक और अभिनेता हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बतया कि एक बार जब उन्हें जोरो की भूख लगी थी। तब वह अपनी भूख मिटाने के लिए शाहरुख खान के घर मन्नत गए थे। उस समय शाहरुख ने उनके लिए कुछ खास बनाया था, जो उन्हें बेहद पसंद भी आया।
एसआरके ने बनाया था अनुराग के लिए खाना
दरअसल, अनुराग ने 90 के दशक में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते कहा था कि शाहरुख की 1998 की फिल्म डुप्लीकेट के सेट के बाहर खड़े थे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक ने याद किया कि जब वे भूखे थे और उनके पास पैसे नहीं थे, तब वे निर्देशक महेश भट्ट की किताबें उठाकर ले जाते थे। यह याद करते हुए आगे अनुराग ने कहा कि वह शाहरुख को उनके विश्वविद्यालय के दिनों से जानते थे। फिल्म मेकर अनुराग ने कहा था, "मैं शाहरुख खान के घर गया था। मुझे याद है कि उन्होंने मुझे खाना खिलाया था। उन्होंने मेरे लिए ऑमलेट बनाया था। मैंने भी ऐसी चीजें की हैं।" अनुराग कश्यप और शाहरुख खान ने कभी फिल्मों में काम क्यों नहीं किया इस पर बात करते हुए अनुराग ने कहा था, "बड़े सितारों के प्रशंसकों से घबराते हैं। किंग खान के साथ काम करने की हिम्मत तभी कर पाएंगे, जब उनकी कई फिल्में सफल होंगी।''
काम की बात करें तो अनुराग कश्यप ने आखिरी बार 2023 में कैनेडी का निर्देशन किया है। बतौर अभिनेता, वह इस साल सीरीज 'बैड कॉप' में दिखाई दिए। वहीं शाहरुख खान निर्देशक सुजॉय घोष की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान शाहरुख ने अपनी फिल्म किंग को लेकर कई बातें बताई थी, जिसके बाद से ही प्रशंसक एसआरके की फिल्म किंग को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ शाहरुख के फैंस उन्हें और सुहाना को एक ही फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन