फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When virat kohli requested to let girlfriend anushka sharma accompany him on australia tour

Virat Anushka: ऑस्ट्रेलिया टूर पर पहली बार अनुष्का को साथ ले जाने के लिए विराट ने की थी गुजरिश, हो गया था कमाल

Tue, 11 Mar 2025 05:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 11 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

Virat Anushka: कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बताया है कि अनुष्का शर्मा विराट कोलही की बहुत बड़ी सपोर्टर रही हैं। उन्होंने बताया है कि जब-जब वह मैच में रही हैं तो विराट ने कैसा खेल खेला है।

विज्ञापन
When virat kohli requested to let girlfriend anushka sharma accompany him on australia tour
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच सालों से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। उनका रिश्ता प्यार और एक दूसरे को इज्जत देने वाला है। विराट कोहली मानते हैं कि उनकी जिंदगी पर अनुष्का शर्मा की छाप है। चैंम्पियंस ट्रॉफी में 9 मार्च 2025 को जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की तो विराट कोहली अनुष्का शर्मा को हग करने के लिए दोड़े। शादी से पहले भी अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सपोर्ट करती थीं और वह अच्छा खेलते थे।

विज्ञापन

विराट ने अनुष्का को साथ ले जाने की मांगी थी इजाजत
रवी शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट के साथ बातचीत में उस वक्त को याद किया जब उनकी भारतीय टीम 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी। रवि के मुताबिक उस वक्त विराट कोहली अनुष्का को डेट कर रहे थे। उन्होंने हमसे गुजारिश की कि दौरे पर उनके साथ अनुष्का को जाने की इजाजत दी जाए। उस वक्त बीसीसीआई का नियम था कि क्रिकेटर्स के साथ सिर्फ उनकी पत्नियां जा सकती थीं, गर्लफ्रेंड नहीं। इसके बाद शास्त्री ने मामले में दखल दिया और उन्होंने जरूरी फोन किए। इसके बाद उन्होंने ये इतमिनान दिलाया कि विराट के साथ अनुष्का जाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Champions Trophy: जीत के बाद अनुष्का शर्मा को गले लगाने के लिए दौड़े विराट, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
 

विज्ञापन
विज्ञापन

When virat kohli requested to let girlfriend anushka sharma accompany him on australia tour
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram

अनुष्का की वजह से विराट अच्छा खेल पाए
रवि शास्त्री के फैसले ने बड़ा बदलाव किया। जब अनुष्का विराट के साथ गईं तो विराट ने बहुत अच्छा खेला। मेलबर्न टेस्ट में विराट ने 160 रन बनाए। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजी। विराट ने दिखाया कि अनुष्का के सपोर्ट की वजह से विराट अच्छा खेल पाए।

यह खबर भी पढ़ें: Fact Check: चैंपियन ट्रॉफी सेमीफाइनल में जीत के बाद विराट कोहली को गले लगाते अनुष्का शर्मा का तस्वीर एआई जनरेट
 

विज्ञापन

अनुष्का लगातार विराट का सपोर्ट करती रही हैं।
एक दशक के बाद इसी तरह का नजारा फिर देखने को मिला। ऑप्टस स्टेडियम पर्थ में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 81 शतक पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की स्थति मजबूत थी। इस मौके पर खुशी जताने के लिए विराट कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजी। कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बताया कि इन सब मामलों में एक समानता है कि अनुष्का लगातार विराट का सपोर्ट करती रही हैं।

When virat kohli requested to let girlfriend anushka sharma accompany him on australia tour
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : AnushkaSharma1588

विराट अनुष्का का रिश्ता 
साल 2013 में विराट और अनुष्का एक एड शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। 11 जनवरी 2021 को दोनों ने लड़की का स्वागत किया। इसका नाम वामिका रखा। 15 फरवरी को दोनों ने एक बेटे आकाय का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed