पद्म श्री जीतने से लेकर व्हाइट हाउस में डिनर करने तक, प्रियंका चोपड़ा ने बताई 2016 की बड़ी उपलब्धियां
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा 2016 वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने बताया है कि साल 2016 उनके लिए कैसा रहा। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'वह साल जब सब कुछ एक साथ हुआ था, 2016।' उनकी पोस्ट से लगता है कि यह साल उनके लिए प्रोफेशनली और निजी तौर पर बेहतरीन रहा। इसी साल उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड मिला। वह यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर नियुक्त हुईं।
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर के जरिए बताया है कि वह 2016 में पहली बार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के यहां मेहमान थीं। इसी साल उन्होंने अपना पहला पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता था। उन्होंने विन डीजल और ड्वेन जॉनसन के साथ काम किया था जिसकी तस्वीरें शेयर की हैं।
कभी बागी बनकर की बच्ची की मदद, कभी शादी के मंडप से भागे; सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में निभाए शानदार किरदार
यही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने बताया है कि 2016 में उन्होंने अपनी नानी को खो दिया था। परिवार के साथ होली खेलते हुए भी उन्होंने तस्वीर शेयर की है।
आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी 2016 को रिलीज होगी। वह एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। यह फिल्म संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।