सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Events Coverage ›   Opinion Bulldozers and BrahMos complement each other CM Yogi defines New UP

Opinion: 'बुलडोजर और ब्रह्मोस एक-दूसरे के पूरक', CM योगी ने केवल एक वाक्य में 'नए यूपी' की परिभाषा दे दी

डॉ. संत प्रकाश तिवारी Published by: संध्या Updated Thu, 19 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू में कहा कि बुलडोजर और ब्रह्मोस मिसाइल एक-दूसरे के पूरक हैं। बुलडोजर कानून-व्यवस्था व विकास का प्रतीक है, जबकि ब्रह्मोस भारत की रक्षा क्षमता दर्शाता है, जो सुरक्षा और प्रगति के संतुलन का संदेश देता है।

Opinion Bulldozers and BrahMos complement each other CM Yogi defines New UP
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में बुलडोजर और ब्रह्मोस मिसाइल को जोड़ते हुए दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बुलडोजर और ब्रह्मोस एक-दूसरे के पूरक हैं। सीएम योगी का यह कथन न केवल राज्य की आंतरिक शक्ति को रेखांकित करता है, बल्कि भारत की वैश्विक सामरिक स्थिति का भी मजबूत संदेश देता है। 'बुलडोजर' उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, विकास और माफिया-मुक्त समाज का प्रतीक बन चुका है, जबकि 'ब्रह्मोस' भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता और तेज गति वाली सामरिक शक्ति का चेहरा है। मुख्यमंत्री का यह बयान विकास और सुरक्षा के दो स्तंभों को एक सूत्र में पिरोने का दृष्टांत है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बुलडोजर विकास का भी साधन है-एक्सप्रेसवे, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और स्मार्ट सिटी विकास में इसकी भूमिका अहम रही है। यह राज्य की आंतरिक मजबूती का संकेत है, जो बिना किसी भेदभाव के कानून के शासन को सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मोस मिसाइल भारत-रूस संयुक्त उपक्रम का सबसे सफल उत्पाद है, जो सुपरसोनिक स्पीड से दुश्मन को नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखती है। यह भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान का जीता-जागता उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पास ब्रह्मोस की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होना राज्य को रक्षा उत्पादन का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी ने इसे भारत की बाहरी सुरक्षा का प्रतीक बताया, जो वैश्विक स्तर पर देश की ताकत को प्रदर्शित करता है।

विकास और सुरक्षा का समन्वय: योगी मॉडल की सफलता

योगी आदित्यनाथ का शासनकाल में उत्तर प्रदेश ने एक्सप्रेसवे, मेट्रो, निवेश और कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व प्रगति की है। बुलडोजर ने जहां अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि मुक्त की, वहीं ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं राज्य को रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाती हैं। यह समन्वय 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करता है, जहां आंतरिक स्थिरता बिना बाहरी सुरक्षा मजबूत नहीं हो सकती।

पाकिस्तान पर तंज: अर्थव्यवस्था और ताकत की तुलना

मुख्यमंत्री ने इस बयान के दौरान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी कटाक्ष किया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में है। यह तुलना विकास की गति को दर्शाती है। जहां पाकिस्तान आंतरिक अस्थिरता और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश बुलडोजर से माफिया को कुचलते हुए और ब्रह्मोस जैसी तकनीक से आत्मनिर्भरता बढ़ाते हुए आगे बढ़ रहा है। यह बयान राष्ट्रीय गौरव के साथ-साथ पड़ोसी देश को संदेश भी देता है।

(लेखक इलाहाबाद विश्वविद्याल में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर लेखन करते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed