Fact Check: नेपाल में हुई मॉक ड्रिल के वीडियो को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा का बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीएसएफ पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा पर एक्शन मोड में है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा का है। जहां बीएसएफ एक्शन मोड में नजर आ रही है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो नेपाल में हुई मॉक ड्रिल का है, जिसे भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ एक्शन मोड में नजर आ रही है।
प्रेम सिंह नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा क्षेत्र में तारबंदी (फेंसिंग) के कार्य को लेकर कुछ बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से की जा रही इस प्रक्रिया पर दोनों देशों की एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। सीमा से जुड़ी हर गतिविधि पर प्रशासन और सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी जारी है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें atv news के फेसबुक अकाउंट पर वारयल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 11 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं, सेना के जवान अभ्यास जारी रखे हुए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यहां पर हमेंं नेपाल हैशटैग देखने को मिला।
इसके बाद हमें RastraPress Media के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 12 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि सेना चुनाव की तैयारी के लिए मॉक अभ्यास कर रही है!!
आगे की पड़ताल में हमें District Police Office, Tanahu के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो से संबंधित एक फोटो देखने को मिली। यह पोस्ट 9 फरवरी 2026 को साझा की गई है। प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव 2082 का संयुक्त मॉडल मतदान अभ्यास। 21 फरवरी को होने वाले आगामी प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए तनहु जिला प्रशासन कार्यालय, तनहु जिला निर्वाचन कार्यालय और तनहु जिला पुलिस कार्यालय में नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय के कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति में मॉडल मतदान और मतदान स्थल पर उत्पन्न होने वाली विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों के प्रबंधन से संबंधित समन्वय और संयुक्त परियोजनाओं, संयुक्त अभ्यासों का आयोजन किया गया।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को नेपाल का पाया है।