Fact Check: नेपाल में बारिश के पानी से बचते बच्चों का वीडियो भारत के सरकारी स्कूल का बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह भारत का सरकारी स्कूल है जहां बच्चे टेबल के नीचे छिपकर अपने आप को बारिश के पानी से बचा रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह वीडियो नेपाल का निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बड़े से टेबल को पकड़े हुए है। वीडियो में दिख रहा है कि इस टेबले के नीचे बहुत से बच्चे बैठे हुए हैं। बच्चे किसी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। वीडियो में बहुत तेज बारिश होते हुए भी दिख रही है, बारिश का पानी एक कमरे के अंदर आ रहा है। इसी बारिश के पानी से महिला बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह भारत सरकार के सरकारी स्कूल का हाल है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। यह वीडियो भारत की किसी सरकारी स्कूल का नहीं है। बल्कि वीडियो नेपाल के स्कूल का है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है। यहां बच्चों को बारिश से बचने के लिए टेबल के नीचे छिपना पड़ रहा है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो 24ghantanepal नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 6 मई को प्रकाशित किया गया था। यह नेपाला का एक डिजिटल मीडिया आउटलेट है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “कपिलवस्तु के श्री रामशरण बेसिक स्कूल का एक वीडियो सामने आने के बाद गंभीर चिंताएँ खड़ी हो गई हैं। इस वीडियो में छोटे-छोटे छात्र तेज़ हवाओं और बारिश के दौरान अपनी डेस्क के नीचे शरण लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि बच्चे कक्षा के अंदर ही खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें एक सुरक्षित और महफ़ूज़ माहौल में होना चाहिए था।
इस घटना ने स्कूल के बुनियादी ढांचे की खस्ता हालत को उजागर किया है, जहां खराब मौसम के दौरान बुनियादी सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं है। ऐसी स्थितियों ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि स्कूल प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और छात्रों की सुरक्षा करने के लिए कितने तैयार हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद, आम जनता में चिंताएं बढ़ रही हैं और स्कूल की सुविधाओं में तत्काल सुधार की मांगें उठ रही हैं। कई लोग इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं कि छात्र खराब मौसम की स्थिति में भी बिना किसी डर के, सुरक्षित और उचित माहौल में पढ़ाई कर सकें।”
आगे सर्च करने पर हमें यह वीडियो इन-डेप्थ स्टोरी नाम के एक फेसबुक चैनल पर देखने को मिला। यह नेपाल स्थित जेन Z के द्वारा चलाया जाने वाला डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यहां इस वीडियो को 6 मई को प्रकाशित किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “कपिलवस्तु के श्री रामशरण बेसिक स्कूल का एक वीडियो सामने आने के बाद गंभीर चिंताएं खड़ी हो गई हैं, जिसमें छोटे छात्र तेज़ हवाओं और बारिश के दौरान अपनी डेस्क के नीचे शरण लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज स्कूल के बुनियादी ढांचे की कमज़ोर हालत को उजागर करता है, जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए एक सुरक्षित माहौल मिलने के बजाय, क्लासरूम के अंदर ही खुद को बचाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस घटना ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और स्कूल की सुविधाओं में तत्काल सुधार की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह वीडियो भारत के किसी स्कूल का नहीं है बल्कि नेपाल का है।