Fact Check: आईपीएल की ट्रॉफी उठाते समय विराट कोहली के भावुक होने का वीडियो एआई से निर्मित, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद जब विराट उसे उठाने लगे तो वे भावुक हो गए। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बना निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विराट कोहली टीम की जीत के बाद भावुक दिखाई दे रहे थे। वीडियो में वह ट्रॉफी हाथ में लिए नजर आते हैं, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें गले लगाती हुई दिखाई देती हैं।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वीडियो को गलत पाया है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो सच नहीं था। वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के माध्यम से बनाकर शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिए झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है।
क्या है दावा
मैच जीतने के बाद विराट कोहली ट्रॉफी पकड़ कर भावुक हो रहे हैं। उनकी पत्नी उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट मैच जीतने के बाद भावुक हो गए। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। यहां हमें इस वीडियो में कुछ खामियां देखने को मिलीं। इस वीडियो में जो भी चीजें हो रही थीं वो बहुत ही स्मूद नजर आ रही थीं। जो आमतौर पर एआई से बने हुए वीडियो में नजर आती हैं। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा तो विराट कोहली का पत्नी का टॉप मूल तस्वीरों में दिख रहे टॉप से अलग दिख रहा था। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा के गले में माला भी नजर नहीं आ रही है।
आगे हमने वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल से सर्च करने की कोशिश की। इसके लिए हमने हाइव एआई डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल किया। यहां हमें वीडियो के 98.5 प्रतिशत एआई से बने होने की जानकारी मिली।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह वीडियो एआई के माध्यम से बना है जिसे असली बताकर शेयर किया जा रहा है।