फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A six-month-old video shared by linking it to an incident involving the 'Cockroach Janata Party'.

Fact Check: छह महीने पुराने वीडियो को कॉकरोज जनता पार्टी से जोड़कर किया जा रहा है शेयर

Fri, 07 Aug 2026 08:24 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 08:24 PM IST
सार

Fact Check:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की को उसके घर वाले मार रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।  

विज्ञापन
Fact Check A six-month-old video  shared by linking it to an incident involving the 'Cockroach Janata Party'.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक लड़की को मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की वीडियो है। इस घटना के बाद उसके घर वाले उसे मार रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो  बॉयफ्रेंड को लेकर दो लोगों के बीच में लड़ाई हो रही है। यह वीडियो जनवरी से सोशल मीडिया पर मौजूद है। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की को बाद घर वाले उसे मार रहे हैं। 

Saajanthakur_official नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,’ घर वाले कॉकरोच को सोट रहे’  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।  इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि बरतमीज गालीबाज कॉकरोची को उसके घर वाले अच्छे से धो दिया आवाजे दूर दूर तक सुनाई दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान  Devcastic नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 20 जनवरी 2026 को साझा किया गया है। 

 

आगे की पड़ताल में हमें इंडिया टीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है ‘वीडियो में  नजर आता है कि एक लड़की दूसरी लड़की को मार रही है और वो मार खा रही है। इस दौरान गाली देने को लेकर बहस हो रही थी। जब कुछ थप्पड़ लड़की खा लेती है तो वो सामने वाली लड़की को रोकती है मगर वो नहीं रुकती और फिर से उसे मारने लगती है। कुछ देर बाद दूसरी लड़की की एंट्री होती है और वो पहली वाली से भी ज्यादा थप्पड़ उस लड़की को मारने लगती है। इस दौरान मारने वाली लड़की एक मैसेज पढ़ती है जो शायद मार खाने वाली लड़की ने उसके बॉयफ्रेंड को लिखा था कि उसके रहने या न रहने से उसे फर्क पड़ता है। इसके बाद भी वो दोनों उसे मारती दिखती हैं और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ‘

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो छह महीना पुराना है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को छह महीना पुराना पाया है। इस वीडियो का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed