फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A video of a student protest is being shared by linking it to a demonstration in Jharkhand.

Fact Check: धनबाद में विश्वविद्यालय सुविधाओं के लिए हुए विरोध का वीडियो रांची प्रदर्शन से जोड़कर हो रहा शेयर

Sat, 08 Aug 2026 03:09 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 08 Aug 2026 03:09 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड की राजधानी रांची में हो रहे छात्र प्रदर्शन का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: A video of a student protest is being shared by linking it to a demonstration in Jharkhand.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्र जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड की राजधानी रांची में हो रहे छात्र प्रदर्शन का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो धनबाद के एक विश्वविद्यालय का है। जहां छात्र अनियमितता को लेकर अपना विरोध जाहिर कर रहे थे। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शन का है। 

जेन जी ऑफ इंडिया (@GenZ_of_India_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ Gen Z की ताकत देखिए! झारखंड के रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विसंगतियों के खिलाफ पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने प्रशासन के सामने भी अपनी एकजुटता दिखाई। जब अधिकारियों ने बंद कमरे में बातचीत का प्रस्ताव रखा, तो छात्रों ने साफ कहा "बात होगी तो सबके सामने, खुले मंच पर।" आखिरकार SDO और ADM को भी प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर खुली बातचीत करनी पड़ी यही है Gen Z की ताकत एकजुट आवाज, जो सत्ता को भी संवाद के लिए झुकने पर मजबूर कर दे।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें The Dhanbad Resistance नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का फुल वर्जन देखने को मिला। यहां आप 1 मिनट से वायरल वीडियो की क्लिप देख सकते हैं। यह वीडियो 28 जुलाई 2026 को साझा किया गया है।  यहां पर बताया गया है कि BBMKU में AISA की तालाबंदी | LLM, केंद्रीय लाइब्रेरी 77 करोड़ के फंड पर छात्रों का जोड़दार प्रदर्शन। 



आगे की पड़ताल में हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है।  यहां बताया गया है कि सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) में प्रशासनिक कामकाज तब ठप हो गया, जब ऑल-इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को पूरा करने में कथित देरी के विरोध में यूनिवर्सिटी की प्रशासनिक इमारत में तालाबंदी कर दी। विरोध-प्रदर्शन के कारण BBMKU के वाइस-चांसलर राम कुमार सिंह कई घंटों तक यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने कहा, "LL.M. की पढ़ाई शुरू करने, धनबाद के पूर्व सांसद ए.के. रॉय के नाम पर एक केंद्रीय पुस्तकालय स्थापित करने और अन्य शैक्षणिक विकास परियोजनाओं को लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन चरणबद्ध तरीके से इन मुद्दों को हल करने का प्रयास कर रहा है।" AISA के राज्य सचिव रितेश मिश्रा ने बताया कि वाइस-चांसलर के आश्वासन के बाद विरोध-प्रदर्शन वापस ले लिया गया।

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को धनबाद का पाया है। इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed