सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   : Chief Minister Rekha Gupta's statement regarding the government bungalow

Fact Check: शालीमार बाग के शीशमहल को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले से जोड़कर किया जा रहा भ्रामक दावा

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 03 Jul 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सरकारी बंगले को लेकर बयान दिया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है। 

: Chief Minister Rekha Gupta's statement regarding the government bungalow
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर से शीशमहल पर चर्चा शुरू हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकारी नए बंगले में मरम्मत का काम शुरू होने वाला है। बंगले की सजा-सजावट के लिए कुल 60 लाख रुपए का बजट रखा गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में रेखा बोलती हुई नजर आ रही है कि वो शीशमहल जो पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता की कमाई से अपने लिए बनवाया और एक ये है जिसे हमने जनता की सुविधा के लिए समर्पित किया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रेखा गुप्ता का यह बयान उनके नए बंगले  पर है। इसके साथ ही वह मान रही हैं कि वह शीश महल में रहने वाली हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि रेखा गुप्ता का यह बयान अपने सरकारी बांग्ले को लेकर नहीं दिया है। उन्होंने यह बयान शालीमार बाग स्थित 400 साल पुराने शीशमहल को लेकर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 
सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने सरकारी बंगले को लेकर बयान दिया है।
प्रशांत राजोरा (@iprashantrajora) नाम के एक्स यूजर ने लिखा ”रेखा गुप्ता ने माना कि वो भी शीशमहल में रहने जा रहीं है जिसके अंदर 60 लाख रूपये की चमक धमक करवाई है !! “ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई समाचार एजेंसी के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। यह पोस्ट 2 जूलाई 2025 को की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल डीडीए शालीमार बाग में पुनर्निर्मित विरासत संरचनाओं और शीश महल के अनावरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "वो शीशमहल जो पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता की कमाई के पैसे से बनाया था और एक यह शीशमहल है जो जनता को समर्पित कर उनकी सुविधा के लिए आज दिया गया है। यह फर्क है पहले की सरकारों में और वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली में..."

आगे की पड़ताल में हमें द हिंदू की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 3  जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित मुगलकालीन महल शीश महल का बुधवार को अनावरण किया गया। सम्राट शाहजहां के शासनकाल के दौरान 1653 में निर्मित यह महल और उसके आसपास के बगीचे अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत संरक्षित स्मारक हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक वह शीशमहल है जो जनता के पैसा से अपने लिए बना है। एक यह शीशमहल है, जो जनता के लिए समर्पित है। 


 



इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के शीश महल के अनावरण के मौके पर पूर्व सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक शीश महल पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसे से अपने लिए बनवाया था, लेकिन आज का शीश महल जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है। यह फर्क है हमारी और पुरानी सरकारों की सोच में।


 


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सरकारी बंगले को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed