सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check 2022 video of a school teacher making a controversial statement on Bhimrao Ambedkar shared as recen

Fact Check: स्कूल में शिक्षक के भीमराव अंबेडकर पर विवादित बयान के 2022 के वीडियो को हालिया बताकर शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 22 Nov 2025 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षक बच्चों को भामराव अंबेडकर के बारे में गलत शिक्षा दे रहे हैं। 

Fact Check 2022 video of a school teacher making a controversial statement on Bhimrao Ambedkar shared as recen
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रही है। इस वीडियो में एक शिक्षक विद्यार्थियों को बता रहे हैं कि भारत का संविधान बाबा भीमराव आंबेडकर ने नहीं, बल्कि प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा है। बाबा भीमराव आंबेडकर ने संविधान की एक लाइन भी नहीं लिखी। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वीडियो 2022 की है। इस वीडियो को हालिया किसी मामले से कोई संबंध नहीं है। पूराने वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो भ्रामक साबित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर यह कहकर अपमान किया जा रहा है कि उन्होंने संविधान नहीं लिखा है। 

विज्ञापन

B_L Bairwa (@BSSVERMA) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि 'डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा'यह सिर्फ बयान नहीं, बल्कि इतिहास, सत्य और बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 


 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो से संबंधित मीडिया रिपोर्ट मिली। हमें एबीपी न्यूज की रिपोर्ट मिली, जिसे 3 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि मध्य प्रदेश में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर पर एक प्रिंसिपल के विवादित बयान से बवाल मच गया है। मामला रायसेन ज़िले के जवाहर नवोदय विद्यालय का है। प्रिंसिपल जितेंद्र मिश्रा ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर स्कूल प्रांगण में बच्चों को अनोखा ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान की एक भी पंक्ति नहीं लिखी। प्रिंसिपल जितेंद्र मिश्रा के बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मिश्रा यह कहते सुने जा सकते हैं कि संविधान लिखने में बाबा साहब का कोई योगदान नहीं था।

 

 

 

आगे हमें जी न्यूज पर इस वीडियो से संबंधित मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 2 दिसंबर 2022 को शेयर करेके बताया गया था कि “ रायसेन जिले के बाड़ी के नवोदय विद्यालय में एक स्कूल के प्रिसिंपल का बाबासाहब भीमराव अंबेडकर पर दिया विवादित बयान वायरल हो रहा है। टीचर छात्रों के सामने मंच से कहता हुआ नजर आ रहा है कि संविधान में एक भी लाइन बाबासाहब अंबेडकर ने नहीं लिखी। टीचर जितेंद्र मिश्रा बच्चों से बोल रहे हैं कि संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, जिले में प्रदर्शन होना शुरू हो गया।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तीन वर्ष पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed