सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Viral video of soldiers attacking a US helicopter is AI-generated

Fact Check: एआई से बना है अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमला करते सैनिकों का वायरल वीडियो, पढ़ें पड़ताल

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 13 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान का है, जहां ईरान ने अमेरिका की ओर से किए गए हमले को नाकाम कर दिया। हमने अपनी पड़ताल में वायारल वीडियो को एआई से बना पाया है।  

Fact Check: Viral video of soldiers attacking a US helicopter is AI-generated
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ सैनिक हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरानी सैनिकों का वीडियो है। जहां ईरान ने अमेरिका की ओर से किए गए हमले को नाकाम कर दिया है।  

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। 

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान ने रात के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त कर रहे अमेरिका के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। उन्होंने इस घटना पर जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प भी जताया। इसी से जोड़कर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  ईरान ने अमेरिका की ओर से किए गए हमले को नाकाम कर दिया है।  

विज्ञापन

इरफान चौधरी नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’ईरान ने एक अरब डॉलर के अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को मार गिराने के लिए 150 डॉलर कीमत वाले हथियार का इस्तेमाल किया। पहली बार, अमेरिका का सामना अपने असली दुश्मन से हुआ था।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।




इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने अपनी पड़ताल के लिए पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें कई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जहां इस वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया गया हो। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। हमें वीडियो में कई विसंगतिया नजर आई। जैसे वीडियो की क्वालिटी काफी ज्यादा है। जो की आमतौर पर एआई से बने वीडियो में होता है। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। हमने वीडियो के पड़ताल के लिए detect video टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 73 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

 

 

आगे की पड़ताल के लिए हमने साइट इंजन टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 99 फीसदी एआई से बना पाया है। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed