सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of a girl jumping from a burning building shared linking to incident in Malviya Nagar

Fact Check: आग लगी बिल्डिंग से लड़की के निकलने का पुराना वीडियो मालवीय नगर की घटना से जोड़कर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 08 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। इसमें एक लड़की आग लगी हुआ बिल्डिंग से कूद रही है। जिसे सुरक्षाकर्मी बचा रहे हैं। वीडियो दिल्ली के मलवीय नगर का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

Fact Check Video of a girl jumping from a burning building shared linking to incident in Malviya Nagar
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद 21 लोगों की मौत हो गई। अब एक बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि फायर सुरक्षाकर्मी एक लड़की को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। लड़की बिल्डिंग की बालकनी से लटककर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सीड़ियों पर पहुंच रही है। इस वीडियो को  मालवीय नगर में हुई आग का घटना के दौरान का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड का नहीं है बल्कि फिलिपींस में हुई आग की घटना का है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो दिसंबर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मालवीय नगर अग्निकांड के दौरान लड़की को बचाया जा रहा है। 

Mp__say नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “6 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की दर्दनाक मौत। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे (Flourish Stay) B&B होटल में बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी 6 मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदने पर मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए नीचे गद्दे बिछाकर फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में होटल की फायर सेफ्टी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवा” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो SouthChinaMorningPost नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 11 दिसंबर 2025 को देखने को मिला। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, जिसका संडे एडिशन, संडे मॉर्निंग पोस्ट है, हांगकांग का एक इंग्लिश भाषा का अखबार है। यहां इस वीडियो को पोस्ट करके बताया गया था कि फिलीपींस में एक जलती हुई बिल्डिंग से खुद भागने से पहले अपने दो कुत्तों को बचाने के लिए एक महिला की तारीफ हो रही है। वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि 10 दिसंबर, 2025 की घटना के दौरान महिला जानवरों को सुरक्षित जगह पर फेंक रही थी और आखिर में फायर लैडर से नीचे उतर रही थी।

 

 

आगे हमें इस वीडियो से जुड़ी एक और मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी 12 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में बताया गया था कि फिलीपींस की एक महिला रातों-रात सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गई है, जब उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक जलती हुई बिल्डिंग से दो कुत्तों को बचा रही थी।

 

आपको बता दें मालवीय नगर में आग की घटना 3 जून 2026 को हुई थी। लेकिन वायरल हो रहा वीडियो 2025 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। इससे यह साफ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो मालवीय नगर की घटना का नहीं है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो मालवीय नगर में हुई आग की घटना से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका मालवीय नगर अग्निकांड से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed