सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Video of a fire in Egypt is being shared as one from Israel; read the investigation.

Fact Check: मिस्र में आग लगने के वीडियो को इस्राइल का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 12 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इस्राइल का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Fact Check: Video of a fire in Egypt is being shared as one from Israel; read the investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आग लगी नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है यह वीडियो इस्राइल का है। जहां तेज धमाका हुए हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो  मिस्र का है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इस्राइल का है। जहां तेज धमाके हुए हैं। 

World Fire Update नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’ब्रेकिंग: उत्तरी इस्राइल के गैलिली पैनहैंडल और किरयात शमोना इलाके में जबरदस्त धमाके हुए हैं और भीषण आग लग गई है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें हदाएक अल-अहराम गाइड नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 22 मार्च 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि तलबीया, फैसल में आग ईश्वर लोगों के नुकसान की भरपाई करे और उनकी मुश्किल घड़ी को किसी अच्छी चीज में बदल दे।

 

इसके बाद हमें newspaper gate halwaan के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह  वीडियो 20 मार्च 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि बड़ी खबर: #Faisal में #TalbiyaStreet पर दुकानों में भीषण आग लग गई है। सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। FaisalFire

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो तीन महीने पुराना है। इसके साथ ही यह फ़ैसल के तलबीया इलाका का है, जो कि गीजा, मिस्र में है।

आगे की पड़ताल में हमें एक लोकल रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 मार्च को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गीजा सिक्योरिटी डायरेक्टरेट के डिटेक्टिव, गीजा गवर्नरेट के बौलाक अल-दकरूर इलाके में स्थित काफ़्र तहर्मास में लगी आग वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं। इस जगह पर कई दुकानें हैं। वह नुकसान का अंदाजा लगाने, वहां काम करने वालों के बयान सुनने, आग लगने की वजह का पता लगाने और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई आपराधिक साजिश है या नहीं।


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को मिस्र  का पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed