Fact Check: भाजपा नेता अर्जुन सिंह के एक महीने पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 15 अगस्त को भारत ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है। वहीं, आजादी के बाद 15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंजा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता अर्जुन सिंह झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के झंडे की जगह भाजपा का झंडा फहराया है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो करीब एक महीना पुराना है। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर भाजपा का झंड़ा फहराया था।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत का झंडा फहराने की जगह भाजपा का झंडा फहराया है।
सुप्रिया श्रीनेत (@SupriyaShrinate) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘यह बंगाल में BJP के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह हैं। इन्होंने तिरंगे की जगह भाजपाई झंडा फहरा दिया। गलीच देशद्रोही।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इस तरह के अन्य दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें अर्जुन सिंह के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 6 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के बैरकपुर थाना द्वारा प्रमोद भवन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ आयोजित क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित रहा। इस कार्यक्रम में डीसीपी (सेंट्रल) श्री कार्तिक चंद्र मंडल, एसीपी बैरकपुर श्री टुटुल विश्वास, आईसी बैरकपुर हिमाद्री डोगरा, बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष तापस घोष, मानस दे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ज्ञानार्जन, देशभक्ति तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना के विकास के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इसके पश्चात टाटा गेट स्थित मेरे कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक अन्य पृथक कार्यक्रम में भी उपस्थित रहा।

इसके बाद हमें Kolomer Kotha नाम के फेसबुक अंकाउट पर वायरल वीडियो से संबंधित क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 6 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने टिटागढ़ में टाटा गेट स्थित श्रम मंत्री के कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आगे की पड़ताल में हमें अर्जुन सिंह के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट मिला। यहां उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत के ट्विट पर लिखा है कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का नहीं है। यह वीडियो बैरकपुर में मेरे कार्यालय के उद्घाटन का है, जो 6 जुलाई, 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर हुआ था।

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक महीना पुराना पाया है। इस वीडियो का स्वतंत्रता दिवस से कोई संबंध नहीं है।