सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A three-month-old video is being shared by linking it to the recent West Asia crisis.

Fact Check: तीन महीने पुराने वीडियो को हालिया पश्चिम एशिया संकट से जोड़कर किया जा रहा है शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 16 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

Fact Check: A three-month-old video is being shared by linking it to the recent West Asia crisis.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक जहाज में आग लगी हुए नजर आ रही है। उसके काले धुएं आसमान में देखने को मिल रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वही जहाज है, जिस पर ओमान के समुद्री इलाके में अमेरिका ने हमला किया था। इस पर भारतीय नागरिक सवार थे।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो मार्च 2026 का है।  

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वहीं जहाज है, जिसमें भारतीय नागिरक सवार थे। 

जियोडिफेंसब्री (@GeoDefenseBrief) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ’यह वही जहाज है जिस पर ओमान के समुद्री इलाके में अमेरिका ने हमला किया था। इस पर भारतीय नागरिक सवार थे। इसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी।' पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 मार्च 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में छठे जहाज को निशाना बनाया गया है। इस जलडमरूमध्य को ईरान ने बंद घोषित कर दिया है। यह कदम शनिवार को अमेरिका और इस्राइल द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में उठाया गया है, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए थे।




आगे की पड़ताल में हमें द गार्डियन  की रिपोर्ट मिली।  रिपोर्ट में बताया गया है, "1 मार्च की सुबह, बिना किसी चेतावनी के टैंकर MKD व्योम के इंजन रूम में जबरदस्त धमाका हुआ। बेसिस* बताते हैं, ‘जबरदस्त शॉक वेव (झटके वाली लहरें) और आग का गोला उठा। बेसिस उन पहले जहाजों में से एक पर काम करने वाले नाविक थे, जिन पर ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के हवाई हमलों के दौरान ओमान की खाड़ी में जानलेवा हमला हुआ था। वह  कहते हैं, ‘एक-दो सेकंड के लिए मैं बेहोश हो गया था। सब कुछ काला पड़ गया। बिजली चली गई। मैंने ऊपर देखा आग और घना काला धुआं नीचे आ रहा था।’"

 

 

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन महीना पुराना पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed