सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check 2025 Video from Jerusalem Being Shared as a Recent Incident in Tel Aviv

Fact Check: यरुशलम के 2025 के वीडियो को इस्राइल-ईरान युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 16 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में तोड़फोड़ होते हुए नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना हाल ही में इस्राइल के हवाई अड्डे पर हुई है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।    

Fact Check 2025 Video from Jerusalem Being Shared as a Recent Incident in Tel Aviv
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक काउंटर के पास आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरानी मिसाइलों को लेकर दहशत के कारण लोग इस्राइल छोड़कर जाना चाहते हैं। वे लोग अपने टिकट के लिए हवाई अड्डे पर लड़ाई कर रहे हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो हालिया तनाव के दौरान का नहीं है। जांच में पता चला कि यह वीडियो 20 जुलाई 2025 का है, जिसमें कथित तौर पर यरुशलम के एक थिएटर में कुछ यहूदी युवकों द्वारा तोड़फोड़ और अरब कर्मचारियों के साथ झड़प का बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के तेल अवीव हवाई अड्डे पर लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं। लोग ईरानी हमलों के कारण इस्राइल से बाहर निकलना चाहते हैं। 

AjjuShane Experience (@AjjuShane) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “हमें टिकट चाहिए, हमें फ़्लाइट चाहिए, हमें इज़रायल छोड़ना है। हम तब तक यहाँ नहीं रुकेंगे जब तक ईरानी मिसाइलें हमें कुचल न दें।” तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अब झड़पें हो रही हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां  देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो ynet नाम के एक फेसबुक चैनल पर देखने को मिला। वीडियो को 20 जुलाई 2025 को शेयर किया गया था। यहां वीडियो पर हिब्रु भाषा में एक कैप्शन दिया गया था। इसका अनुवाद करके देखा तो इसमें लिखा हुआ था “आज रात यरुशलम के 'सिनेमा सिटी' में दर्जनों यहूदी युवकों और सिनेमा चेन के अरब कैफ़ेटेरिया कर्मचारियों के बीच ज़बरदस्त झड़प हो गई। घटनास्थल की तस्वीरों में युवकों को हंगामा करते और सिनेमाघर के बाहर फूड काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों पर चीज़ें फेंकते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान वे "अरबों की मौत हो" के नारे भी लगा रहे थे। कर्मचारियों ने भी पलटकर चीज़ें फेंकी, जिससे उनमें से तीन को मामूली चोटें आईं, हालाँकि उन्हें किसी भी तरह के मेडिकल इलाज की ज़रूरत नहीं पड़ी।” 

आगे हमें टाइम्स ऑफ इंडिया के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 20 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “19 जुलाई को यरुशलम के सिनेमा सिटी थिएटर के अंदर अरब-विरोधी दंगे भड़क उठे। फुटेज में यहूदी युवकों को थिएटर में तोड़फोड़ करते और थिएटर के अरब कर्मचारियों के साथ झड़प करते हुए दिखाया गया है, इस दौरान वे "अरबों की मौत हो" के नारे लगा रहे थे। 'द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल' ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिक जानने के लिए यह वीडियो देखें।”

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है वीडियो 2025 का है जिसे हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed