Fact Check: एआई से बनी तस्वीर को प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली बाद, रैली स्थल पर शराब के बोतले फेंकी दिखाई दीं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने करीब 18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक मैदान पर भाजपा के झंड़े के साथ ही शराब के बोतले फेंकी नजर आ रही हैं। तस्वीर में शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी के कोलकत्ता रैली के बाद की है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर एआई से बनी है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली के बाद रैली स्थल पर शराब की बोतलें फेंकी मिली हैं।
संजय मिश्रा नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,"कलकत्ता में मोदी की रैली के बाद की स्थिति।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
हमने दावे की पड़ताल के लिए पहले इससे संबंधित खबर सर्च की। इस दौरान हमें ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली, जहां इसके बारे में जिक्र हो। इसके बाद हमें पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एआई से बने होने का कमेंट दिखाई दिया।
इसके बाद हमने तस्वीर के पड़ताल के लिए हाइव टूल का इस्तेमाल किया। यह एआई टूल है। इस टूल ने वायरल तस्वीर को 74.7 फीसदी एआई से बने होने का जानकारी दी।
आगे की पड़ताल में हमने साइट इंजन टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने भी वायरल तस्वीर को 96 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई से बना पाया। इस तस्वीर को शेयर कर लोगो में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।