सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A scene from the movie Mom is being shared with a false claim; read the full investigation

Fact Check: फिल्म के सीन को झूठे दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नशे में धुत लड़की को नाले में फेंक दिया गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Fact Check A scene from the movie Mom is being shared with a false claim; read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को गाड़ी सवार नाले में फेंकते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दारू के नशे में धुत लड़की को नाइट पार्टी के बाद नाले में फेंक दिया गया। इसे असली वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो फिल्म की क्लिप का हिस्सा है, जिसे असली बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है नशे में धुत लड़की को नाले में फेंका गया है। 

शिवम यादव ( @ShivamYadavjii) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “दारू के नशे में धुत्त लड़की को नाइट पार्टी के बाद नाले में फेका। ज्यादा मॉडर्न बनने वाली लड़कियों के साथ यही होता है ,इस लिए अपने बड़े बुजुर्गों का कहना मानो कमसे कम नाले में तो नहीं फेंका जाएगा।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इससे संबंधिक कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हमें वायरल दावे के नीचे एक कमेंट मिला। यहां यूजर ने इसे फिल्म की क्लिप बताया है। 

आगे की पड़ताल में हमें जी मूवी तमिल के यूट्यूब चैनल पर फिल्म मॉम मिली। इसमें 26 मिनट 5 सेकंड से लेकर 26 मिनट 15 सेकंड तक वायरल क्लिप देखने को मिली। 

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो फिल्म का हिस्सा है, जिसे असली समझ कर शेयर किया जा रहा है। 

इसके बाद हमने फिल्म के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें imdb की वेबसाइट मिली। यहां बताया गया है कि  इस फिल्म के निर्देशक  रवि उदयवार हैं। वहीं, फिल्म में श्रीदेव और सजल अली ने अभिनय किया है।





हमने दोनों क्लिप की तुलना की। नीचे दी गई तस्वीर में आप दोनों को देख सकते हैं। 





पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को फिल्म का हिस्सा पाया है। इसे वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed