सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Iran claims attack on Israel's military headquarters was made using AI

Fact Check: एआई से बना है ईरान का इस्राइल के सेना मुख्यालय पर हमला करने का वीडियो, पढ़ें पड़ताल

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 06 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के सेना मुख्यालय पर हमला किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Fact Check: Iran claims attack on Israel's military headquarters was made using AI
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव जारी है।  यह युद्ध 37वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो में एक इमारत में आग लगी है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के सेना मुख्यालय पर हमला कर दिया है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई के माध्यम से बना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के सेना मुख्यालय पर हमला किया है। 

कामेश कुमार (@KAMESHKUMAR96) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,” ईरान ने इस्राइल की सेना का मुख्यालय को निशाना बनाया है। ग्रेटर इस्राइल  बनने का सपना इजरायल का रखा रह जायेगा लगता है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। यहां हमें वीडियो मेंं कुछ विसंगतियां नजर आया। जैसे वीडियो में इमारत किसी रबर की तरह मुड़ती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही इमारत से निकलता हुआ धुआं और आग की लपटें भी असामान्य लगती हैं। वहीं, वीडियो की क्वालिटी भी काफी ज्यादा है। जो की सामान्य वीडियो में नहीं होती है। 

यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। वीडियो की पड़ताल के लिए हमने हाइव एआई टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 99.9 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने अपनी पड़ताल में wasitai टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 

 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed