सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Video from Bangladesh is being passed off as from Delhi University

Fact Check: बांगलादेश के वीडियो को दिल्ली विश्वविद्यालय का बताकर किया जा रहा सांप्रदायिक दावा

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एक शख्स लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश कर रहा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Fact Check: Video from Bangladesh is being passed off as from Delhi University
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को कुछ लोग मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक शख्स लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश कर रहा है। जिसके कारण लड़कियों ने पीटा की है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक शख्स लव जिहाद में फंसाने की कोशिश कर रहा है। जिसके कारण लड़कियों ने पीटा की है। 

हिंदू स्पिरिट( @Hinduspirit0) नाम के एक्स यूजर ने लिखा है,’एक बांग्लादेशी जिहादी दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदू लड़कियों को प्रेम जिहाद के जाल में फंसाने के लिए उन्हें गलत सलाह दे रहा था। तभी छात्राओं ने साहस दिखाते हुए जिहादी को रंगे हाथों पकड़ लिया और जूतों-चप्पलों से उसकी पिटाई की।’  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें बांग्ला न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 26 मार्च 2026 को साझा की गई है। वीडियो में बताया गया है कि छात्रों ने कथित तौर पर एक छात्र को परेशान करने के आरोप में डीयू के छात्र पर जूते फेंके।
 

 

इसके बाद हमें अजकर पत्रिका के फेसबुक अकाउंट पर भी वायरल वीडियो से मिलती-जुलती क्लिप देखने को मिली। डीयू में बाहरी छात्रों द्वारा तनाव, छात्रों ने जूते उतारकर प्रदर्शन किया। यहां पर हमें ढाका विश्वविद्यालय का हैश टैग दिखने को मिला। 

आगे की पड़ताल में हमें डेली इंकलाब की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो की एक क्लिप देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया है ढाका विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन ने एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है, जिस पर विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ अश्लील इशारे करने और छेड़छाड़ करने का आरोप है। इससे पहले, छात्राओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की और उस पर जूते फेंके। यह घटना रविवार दोपहर विश्वविद्यालय के बिजनेस एजुकेशन विभाग में घटी। विश्वविद्यालय के सहायक प्रॉक्टर अली मोहम्मद कौसर ने दैनिक इंकलाब को इस जानकारी की पुष्टि की। घटना के बाद, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें एक युवक कार में बैठा है और छात्राओं से घिरा हुआ है। एक छात्रा उस पर जूते फेंक रही है।
 


 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी (डीयू) का पाया जिसे भारत की दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed