सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check video of a 2023 drone attack shared as a Ukrainian attack on Putin's residence

Fact Check: 2023 के ड्रोन हमले के वीडियो को यूक्रेन का पुतिन के आवास पर ताजा हमला बताकर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 31 Dec 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन से हमला होते हुए दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर हमला किया है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो दो साल पुराना निकला है। 

Fact Check video of a 2023 drone attack shared as a Ukrainian attack on Putin's residence
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इसी बीच एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि इसमें एक बिल्डिंग में ड्रोन से हमला होते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन ने ड्रोन से पुतिन के घर पर हमला कर दिया। साथ ही कहा जा रहा है कि आने वाले समय में रूस भी जेलेंस्की पर हमला करने वाला है। 

Trending Videos

आपको बता दें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया कि कीव ने रविवार रात को रूस के उत्तर-पश्चिमी नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के सरकारी आवास पर लंबी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल करके हमला करने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है। 2023 से इस वीडियो पर कई मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। 

क्या है दावा 

विज़नरी EV मीडिया (@Visionary_eagle) नाम के एक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया, “यूक्रेन ने पुतिन के घर पर हमला किया। मॉस्को का कहना है कि कल रात दो UAV ड्रोन ने उनके घर को निशाना बनाया और इसे आतंकवादी हमला बताया। रूस ने दुनिया को चेतावनी दी है, "हम जवाब देंगे।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बीबीसी पर यह वीडियो 2023 की रिपोर्ट में देखने को मिला। इस रिपोर्ट में वीडियो के बारे में बताया गया था कि क्रेमलिन ड्रोन हमला: ज़ेलेंस्की ने पुतिन या मॉस्को पर हमले से इनकार किया। आगे बताया गया था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस बात से इनकार किया है कि उनके देश ने क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमला किया था, जिसे रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जान लेने की कोशिश बता रहा है।

 

 

आगे हमें रॉयटर्स की भी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि रूस ने यूक्रेन पर रात भर ड्रोन से क्रेमलिन पर हमला करके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह युद्ध के 14 महीनों से ज़्यादा समय में मॉस्को द्वारा कीव पर लगाया गया सबसे गंभीर आरोप है।

राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने तुरंत किसी भी यूक्रेनी भागीदारी से इनकार करते हुए हेलसिंकी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: "हम पुतिन या मॉस्को पर हमला नहीं करते, हम अपने इलाके में लड़ते हैं।"

 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है यह वीडियो 2023 का है। वीडिया का हालिया दावे से कोई संबंध नहीं है। 2023 में भी रूस ने इस तरह के आरोप यूक्रेन पर लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed