Fact Check: बांग्लादेश में अतिक्रमण हटाने के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बुलडोजर से घरों को तोड़ा जा रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो बांग्लादेश का निकला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बुलडोजर से तोड़फोड़ की जा रही है। इसके साथ ही कुछ लोग रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने घरों को बुलडोजर से गिरा दिया। नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार द्वारा राजधानी कोलकाता में अतिक्रमण हटाने के अभियान के बाद यह वीडियो सामने आया।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया की इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सामने आया कि वीडियो बांग्लादेश के जेस्सोर जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान का है।
क्या है दावा
जीनत राणा (@izeennatrana) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने घरों को बुलडोजर से गिरा दिया।” पोस्ट का लिंक आप यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा यहां वीडियो पर मासरांगा न्यूज का लोगो लगा हुआ था। यह बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट है। इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो मासरांगा न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 14 मई 2026 को प्रकाशित मिला। वीडियो के साथ बंगाली भाषा में कैप्शन लिखा गया था “जेसोर में बेदखली अभियान के दौरान 600 से अधिक इमारतें ढहाई गईं, कई परिवारों ने अपने घर खो दिए |” जेस्सोर बंग्लादेश का एक शहर है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि बांग्लादेश में अतिक्रमण हटाने के वीडियो को भारत के पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।