{"_id":"f63b1e02-9863-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"skin-care-in-summers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में करें त्वचा की देखभाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बदलते मौसम में करें त्वचा की देखभाल
फीचर डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में त्वचा के प्रति जरा-सी लापरवाही आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकती है। ऐसे में त्वचा की खास देखभाल की बहुत जरूरत है।
हेयर ऐंड स्किन एक्सपर्ट हबीब अहमद बताते हैं कि धूप और धूल भरी हवाएं आपकी त्वचा की नमी चुरा लेती हैं, जिससे आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में आपकी त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है।
- चेहरे को तेज धूप से बचाएं। घर से निकलने के पहले चेहरे पर अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन क्रीम लगाएं, जो सूर्य की किरणों से रक्षा करेगी।
- अपने वॉर्डरोब की तरह अपने स्किन केयर प्रोडक्ट भी बदलें। बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने चेहरे के लिए हल्के और फलों के गुणों वाले या नेचुरल उत्पादों का ही प्रयोग करें। दिन में 3-4 बार चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।
- बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे को ढंकना न भूलें। इससे टैनिंग की समस्या भी नहीं होती।
- आंखों को संक्रमण और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए धूप वाला चश्मा जरूर लगाएं।
- गर्मियों के आते-आते धूप और तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे त्वचा की चमक खत्म हो जाती है। इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं और रस भरे फलों का सेवन करें। अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट-रिच खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसके अलावा त्वचा को कांतिमय बनाए रखने के लिए कम-से-कम छह घंटे की नींद भी लें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है।
विज्ञापन
- यदि आप जिम नहीं जाती, तो घर पर ही व्यायाम या योग करें। सुबह खुली हवा में टहलना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
होममेड टिप्स
- टमाटर का पेस्ट भी गर्मियों में होने वाले सनबर्न से बचने के लिए कारगर है।
- अगर आपकी त्वचा धूप की वजह से झुलस गई हो, तो चेहरे पर तरबूज और एलोवेरा का पेस्ट लगाएं।
- गुलाब जल, नींबू, खीरा और दही को एक साथ मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में ताजगी बनी रहती है। साथ ही आपकी त्वचा गर्मियों में सूर्य की किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचेगी।