सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   skin tips for summers

अब सूरज से डरना कैसा!

संगीता सिंह Updated Fri, 03 May 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
skin tips for summers
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में सूरज की तपती किरणें त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। जिसकी वजह से त्वचा की मासूमियत कहीं खो जाती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा की स्पेशल केयर की जरूरत महसूस होती है। जैसे त्वचा की प्रॉपर साफ-सफाई और सही ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना।

Trending Videos


हर दिन हो क्लींजिंग

त्वचा पर किसी तरह का इन्फेक्शन या एलर्जी न हो इसके लिए जरूरी है, चेहरे का साफ-सुथरा होना।  अच्छी क्वॉलिटी के फेसवॉश का त्वचा अनुरूप चुनाव करें। जैसे आपकी त्वचा रूखी है, तो मेडिकेटेड क्लींजिंग लोशन से चेहरा साफ करें। उसी तरह ऑयली स्किन के लिए ऑयल फ्री क्लीन्जर या जेल प्रयोग में ला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे को ज्यादा रगड़ें नहीं। त्वचा से डेड स्किन को हटाने के लिए नियमित रूप से फेशियल स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अपनी त्वचा को ध्यान में रखते हुए ही स्क्रब का चुनाव करें।

शीतलता देगा एलोवेरा  
त्वचा को साफ रखने के लिए एलोवेरा या एलोवेरा युक्त टोनर गर्मियों में अच्छा विकल्प है। यह त्वचा को ठंडक प्रदान तो करता ही है। 

साथ में त्वचा में कसाव भी लाता है। इसके अलावा आप घरेलू चीजों जैसे गुलाब जल और खीरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
खोने न दें नमी
त्वचा खिली-खिली रहे, इसके लिए त्वचा में नमी का होना जरूरी है, खासकर गर्मियों में। इसलिए इन दिनों मॉइस्चराइजर का रोजाना इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो वाटर बेस्ड और ड्राई है, तो क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं।

इसके अलावा आप चाहें तो स्प्रे करने वाले बोतल में टोनर और पानी का मिश्रण रखकर उसे बाहर जाने से पहले चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं। इससे त्वचा की नमी लंबे समय तक कायम रहेगी।

सनस्क्रीन कभी न भूलें
सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें त्वचा को ज्यादा प्रभावित करती हैं। इसलिए त्वचा की रक्षा के लिए सनस्क्रीन एसपीएफ-15 चेहरे, गर्दन, हाथों और कोहनियों पर लगाएं।

अगर ज्यादा देर तक धूप में रहना है, तो हर तीन घंटे बाद इसे लगाएं। नरिशिंग के लिए रात में जिंक युक्त क्रीम चेहरे पर लगाएं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed