{"_id":"df0893f6-8fc4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"this-summer-hydrate-your-skin-with-5-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में इन 5 उपायों से बचाएं अपनी त्वचा की नमीं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
गर्मियों में इन 5 उपायों से बचाएं अपनी त्वचा की नमीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मियों के इस मौसम में तेज धूप, धूल, प्रदूषण व गर्म हवाओं से त्वचा की नमीं तो खो ही जाती है, साथ ही त्वचा भी बेजान दिखती है। खासतौर पर जिनकी स्किन ड्राइ है उनके लिए त्वचा की नमीं को बचाए रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। जानिए, गर्मियों में त्वचा की नमीं को बरकरार रखने के लिए 5 कारगर उपाय।
Trending Videos
धूप में निकलने से पहले
धूप में निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन तो आप लगाते ही होंगे, लेकिन अगर सनस्क्रीन से 10 मिनट पहले आप हाथ पैरों पर मॉश्चयराइजर लगाएं और इसके बाद सनस्क्रीन लगाएं तो आपकी त्वचा ड्राइ नहीं होगी। दिन में 12 से 3 बजे के बीच बाहर कम ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार चेहरा धोएं
आप भले शरीर के सभी हिस्सों को ढक लें पर चेहरा हमेशा खुला रहता है, इसलिए चेहरे की त्वचा की नमीं खत्म होने की गुंजाइश सबसे अधिक है। ऐसे में दिन में कई बार चेहरे को धोएं। जरूरी नहीं कि आप हर बार फेसवॉश से ही चेहरा साफ करें, केवल पानी से भी चेहरा साफ करने से त्वचा की नमीं बरकरार रहती है।
मॉश्चयराइज करें
त्वचा की नमीं बरकरार रखने के लिए सबसे आसान उपाय है अच्छे मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल। नहीने के 20 मिनट बाद और सोने के पहले रोज मॉश्चयराइजर लगाएं।
खूब पानी पिएं
त्वचा की नमीं न खोए इसके लिए जरूरी है कि आप दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी पिएं। साथ ही कैफीन, एल्कोहल या चाय की जगह पानी, शिकंजी या नींबू पानी जैसी ड्रिंक्स लें।
डाइट पर दें ध्यान
अच्छा और दमकती त्वचा के लिए जरूरी है कि आप डाइट में नट्स, फल, मछली, हरी सब्जियां और रसदार फलों को जरूर शामिल करें। शरीर में पानी की कमी को ऐसी डाइट पूरा करती है और त्वचा की नमीं बरकरार रहती है।

कमेंट
कमेंट X