{"_id":"6a6c7983926f6edf7901acaa","slug":"bollywood-inspired-yellow-and-black-fashion-ideas-for-couples-outfit-trend-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yellow-Black Trend: फिल्मों से निकला ये फैशन ट्रेंड, अब हर कपल की पहली पसंद बन रहा!","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Yellow-Black Trend: फिल्मों से निकला ये फैशन ट्रेंड, अब हर कपल की पहली पसंद बन रहा!
Fri, 31 Jul 2026 04:02 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:02 PM IST
सार
Couple Fashion Ideas: सिनेमाई रोमांस से निकलकर येलो और ब्लैक का फैशन ट्रेंड रियल लाइफ में छा गया है। जहां पीला रंग ऊर्जा और खुशियों का प्रतीक है, वहीं ब्लैक एलिगेंस और गहराई का।
विज्ञापन
पीले काले का फैशन ट्रेंड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीप्ति अंगरीश
Yellow- Black Outfit Ideas: फिल्मों का फैशन हमेशा से लोगों की पसंद और स्टाइल को प्रभावित करता आया है। बड़े परदे पर सितारों के अनोखे फैशन ट्रेंड्स जल्द ही आम लोगों की वार्डरोब का हिस्सा बन जाते हैं। इन दिनों येलो और ब्लैक का कॉम्बिनेशन रोमांस का नया फैशन स्टेटमेंट बनकर उभर रहा है। डेट नाइट से लेकर पार्टी तक कपल्स इस रंग संयोजन को अपनाकर अपने स्टाइल और केमिस्ट्री को खास अंदाज में बयां कर रहे हैं।
क्या कहते हैं ये रंग
पीले का आकर्षण, काले का ठहराव
सबसे जरूरी चीज
हर मौसम का ट्रेंड
विज्ञापन
Yellow- Black Outfit Ideas: फिल्मों का फैशन हमेशा से लोगों की पसंद और स्टाइल को प्रभावित करता आया है। बड़े परदे पर सितारों के अनोखे फैशन ट्रेंड्स जल्द ही आम लोगों की वार्डरोब का हिस्सा बन जाते हैं। इन दिनों येलो और ब्लैक का कॉम्बिनेशन रोमांस का नया फैशन स्टेटमेंट बनकर उभर रहा है। डेट नाइट से लेकर पार्टी तक कपल्स इस रंग संयोजन को अपनाकर अपने स्टाइल और केमिस्ट्री को खास अंदाज में बयां कर रहे हैं।
क्या कहते हैं ये रंग
- आज पीली ड्रेस और काले सूट का मेल सिनेमा में रोमांस के सबसे भरोसेमंद प्रतीकों में से एक बन गया है।
- अध्ययन भी बताते हैं कि पीला रंग खुशी, उत्साह और नई उम्मीद का प्रतीक है।
- यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन गतिविधि को बढ़ाकर खुशी और ऊर्जा की भावना बढ़ाता है।
- वहीं काला रंग सादगी, आत्मविश्वास और स्टाइल को दिखाता है।
- जब ये दोनों रंग प्रेम करने वाले लोग संयोजन के साथ पहनते हैं, तो लुक और भी खूबसूरत हो जाता है।
- यही वजह है कि फैशन एक्सपर्ट भी इसे खास मानते हैं।
- उनका कहना है कि यह सिर्फ एक ड्रेस कोड नहीं है। यह एक प्रेम कहानी है।
पीले का आकर्षण, काले का ठहराव
- पीला अपनी चमक, ऊर्जा और बेफिक्र आकर्षण से हर नजर को अपनी ओर खींच लेता है, जबकि काला गहराई, आत्मविश्वास और रहस्यमय ठहराव का प्रतीक बन जाता है।
- यही विरोधाभास दोनों को एक-दूसरे का सबसे खूबसूरत पूरक बनाता है।
- फिल्मों से शुरू हुआ यह रंग-संयोजन आज जेन-जी की पसंदीदा रोमांटिक पहचान बन चुका है।
- आकर्षक बोर्ड्स, कपल फोटोशूट्स और वायरल रील्स में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, क्योंकि बिना किसी अतिरिक्त स्टाइलिंग के यह हर फ्रेम को सिनेमाई और बेहद आकर्षक बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे जरूरी चीज
- अब चाहे सालगिरह हो, रोमांटिक डेट, हनीमून, कोई यात्रा या डिनर पार्टी, यह ट्विनिंग स्टाइल आपके रिश्ते में नया उत्साह, रोमांस और यादगार पलों की खूबसूरत चमक भर सकता है।
- आप एथनिक में येलो साड़ी या अनारकली सूट चुन सकती हैं।
- वेस्टर्न में येलो ड्रेस के साथ क्रीम कलर की हील्स आपको स्टाइलिश बनाएंगी।
- मेकअप सॉफ्ट रखें, जैसे न्यूड लिप्स और हल्का गोल्डन आईशैडो।
- एक्सेसरीज में गोल्ड ज्वेलरी का इस्तेमाल करें।
- हेयरस्टाइल में सॉफ्ट कर्ल्स या बन परफेक्ट रहेंगे।
- सबसे जरूरी आत्मविश्वास के साथ मुस्कान रखें, ताकि लुक आकर्षक बना रहे।
हर मौसम का ट्रेंड
- फैशन स्टाइलिस्ट तबस्सुम हक कहती हैं, येलो और ब्लैक का संयोजन हर रंगत और उम्र पर अच्छा लगता है।
- गर्मियों में हल्का पीला रंग ताजगी देता है, जबकि सर्दियों में मस्टर्ड येलो और ब्लैक का मेल बेहद आकर्षक दिखता है।
- यह ट्रेंड हर मौसम में अपनाया जा सकता है।
- इसे अपनी वॉर्डरोब में खास जगह दें।
- फैशन में रहना जरूरी है, जो आपके व्यक्तित्व और रिश्तों में भी नयापन और रंग भरने में मदद करता है।