बिग बॉस-12 के घर में 100 से ज्यादा कैमरे लगे हैं जो 24 घंटे घर में होने वाली हर एक हरकत पर नजर रखते हैं ऐसे में सेलेब्रिटीज को खूबसूरत और ट्रेंडी दिखने के लिए काफी मशक्कतें करनी पड़ती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सा सेलिब्रेटी बीते तीन सप्ताह में किस वजह से चर्चा में रहा और उसका फैशन सेंस कैसा रहा।
बिग बॉस 12: फैशन में खास कमाल नहीं दिखा पाए घरवाले, देखिए किसका कैसा रहा सेंस?
सबसे पहले बात करें अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहने वाली जसलीन मथारू की तो जसलीन अपने आप को ट्रेंडी दिखाने की हर एक कोशिश कर रही हैं। वैसे तो जसलीन ने अपने फिगर को काफी अच्छी तरह मेन्टेन कर रखा है, लेकिन फैशन सेंस की बात करें तो जसलीन ने शो के दौरान कुछ खास कपड़े नहीं पहने हैं। जब बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने जसलीन को आईना दिखाया तो जसलीन ने अगले दिन ही शो में हॉटनेट का तड़का लगा दिया।
बात की जाए टीवी की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ की तो वह अपने मुंहफट नेचर के चलते वो घर वालों के निशाने पर रहती हैं। उनका लुक दर्शकों को बहुत भा रहा है, दीपिका हमेशा सिंपल लुक में नजर आती हैं। दीपिका का मेकअप भी सिंपल है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका बिग बॉस के घर में अपने पति शोएब की कुछ टी-शर्ट और जैकेट भी लेकर गई हैं। आने वाले दिनों में इस घर में दीपिका अब ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं।